चुनाव के बाद बिना सिक्योरिटी घूमेंगे पंजाब के सीएम : सिसोदिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि पंजाब में नेताओं का सिक्योरिटी सिस्टम खत्म होगा। यहां तक कि आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री भी बिना सिक्योरिटी के जनता के बीच जाएंगे।
इससे आम जनता की आवाज और मुश्किल उन तक आसानी से पहुंचेगी। राज्य में सिक्योरिटी लिए घूम रहे नेताओं से इस चुनाव के बाद परमानेंट सिक्योरिटी छीनने वाली है।
सिसोदिया सोमवार को आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जगदीप सिंह काका बराड़ के समर्थन में अनाज मंडी में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करने आए थे। इससे पहले उन्होंने काका बराड़ के समर्थन में अनाज मंडी में डोर-टू-डोर प्रचार किया।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने की आप प्रत्याशी के पक्ष में रैली
उन्होंने कहा कि यह चुनाव कोई विधायक बनने या सीएम बनाने के लिए नहीं हो रहे, बल्कि प्रदेश को नशामुक्त करने और भ्रष्टाचार से रहित करने के उद्देश्य से हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी आप की सरकार आने पर ऐसे सरकारी स्कूल बनेंगे कि गरीबों के बच्चे भी प्राइवेट स्कूलों जैसी सहूलियतें प्राप्त कर सकेंगे।
पंजाब में इस समय सबसे महंगी बिजली है। आप की सरकार आते ही पंजाब में सबसे सस्ती बिजली होगी। इस मौके बड़ी गिनती में आप कार्यकर्ता उपस्थित थे। मलोट में आप के प्रत्याशी प्रिंसिपल बलदेव सिंह आजाद के समर्थन में रैली कर राज्य की जनता से इस चुनाव में आप की सरकार बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि यह चुनाव पंजाब को नशा मुक्त करने का अहम अवसर है। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी प्रिंसिपल बलदेव आजाद, केंद्रीय आब्जर्वर रमेश मटियाला और जोन आब्जर्वर पंकज रंगा उपस्थित थे।