फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Chief Electoral Officer Election Janata Darbar Talk to your CEO

Punjab: ऑनलाइन चुनावी जनता दरबार में ढाई हजार लोगों ने ली जानकारी, 60 ने सवाल पूछे और कुछ ने सुझाव दिए

Sat, 20 Apr 2024 01:30 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 20 Apr 2024 01:30 PM IST
सार

सीईओ ने कार्यक्रम की शुरुआत पंजाब में कुल मतदाताओं के आंकड़े से की। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 2,12,32,308 वोटर हैं। इनमें 1,11,75,395 पुरुष और 1,00,56,163 महिला वोटर हैं। 24,433 पोलिंग स्टेशन हैं।

विज्ञापन
Punjab Chief Electoral Officer Election Janata Darbar Talk to your CEO
पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) सिबिन सी के चुनावी जनता दरबार ‘टॉक टू योर सीईओ’ को अच्छा रिस्पांस मिला। प्रदेश भर से करीब ढाई हजार लोग इस ऑनलाइन चुनावी जनता दरबार से जुड़े। करीब 60 लोगों ने मतदान और चुनावी प्रक्रिया को लेकर अपने सवाल पूछे और कई ने अपने सुझाव भी दिए। सीईओ को कुछ लोगों के सुझाव पसंद आए और उन्होंने इनको अमल में लाने को कहा है।

विज्ञापन


सीईओ ने कार्यक्रम की शुरुआत पंजाब में कुल मतदाताओं के आंकड़े से की। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 2,12,32,308 वोटर हैं। इनमें 1,11,75,395 पुरुष और 1,00,56,163 महिला वोटर हैं। 24,433 पोलिंग स्टेशन हैं। सीईओ ने बताया पंजाब में 1 जून को वोटिंग होगी। वोट बनवाने से जुड़ी जानकारी देते हुए सीईओ ने कहा कि कोई भी व्यक्ति नामांकन दाखिल करने की तारीख से 10 दिन पहले तक वोट बनवाने के लिए आवेदन कर सकता है। 4 मई तक जो भी वोट बनवाना चाहता है, उसका वोटर आईडी कार्ड बनाया जाएगा और वह वोट डाल सकता है। 15 प्रमाण पत्रों को मंजूरी दी गई, जिसके जरिये कोई भी व्यक्ति वोट डाल सकता है। फर्स्ट टाइम वोटरों को मुख्य निर्वाचन कार्यालय की ओर से पत्र सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन


14 हजार शिक्षकों की लगाई चुनावी ड्यूटी
सीईओ से एक व्यूअर ने प्रश्न किया कि चुनाव में शिक्षकों की ड्यूटी न लगाई जाए। इस पर सीईओ ने कहा कि प्रदेश में करीब 24 हजार पोलिंग स्टेशन हैं। वह जानते हैं कि शिक्षकों के ऊपर एक अहम जिम्मेदारी होती है, लेकिन अब तक 14 हजार शिक्षकों की चुनावी ड्यूटी लगाई जा चुकी है। शिक्षकों की ड्यूटी कम से कम लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों को लेकर पूछे सवाल पर सीईओ ने कहा कि 85 साल से अधिक उम्र के सीनियर सिटीजन और 40 फीसदी से अधिक दिव्यांग लोग घर बैठे वोट डाल सकते हैं। इसके लिए उन्हें केवल अपनी बीएलओ को 12टी फार्म भरकर देना होगा। जिस दिन मतदान होगा, बीएलओ की टीम घर आकर वोट डलवाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर पोलिंग बूथ पर अब व्हीलचेयर भी रखी जाएगी
एक व्यूअर के सुझाव को सीईओ ने अमल में लाने का आश्वासन दिया। दरअसल पोलिंग स्टेशनों पर बुजुर्गों या किसी बीमार व्यक्ति की मदद के लिए व्हीलचेयर की सुविधा की मांग की गई। इस पर सीईओ ने कहा कि प्रदेश के हर पोलिंग बूथ पर व्हीलचेयर की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा पैरामेडिकल स्टाफ, मेडिकल किट, पानी, छबील, कुलर, पंखों और छांव के लिए टेंट आदि की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed