{"_id":"614b80738ebc3e09db14696e","slug":"punjab-channi-came-into-action-new-chief-minister-removed-13-osds-deputed-by-captain-amrinder","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब : एक्शन में आए चन्नी, नए मुख्यमंत्री ने कैप्टन के लगाए 13 ओएसडी हटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब : एक्शन में आए चन्नी, नए मुख्यमंत्री ने कैप्टन के लगाए 13 ओएसडी हटाए
Thu, 23 Sep 2021 12:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 23 Sep 2021 12:43 AM IST
सार
हटाए गए अफसरों के नाम हैं- कैप्टन के गृह स्थान पर तैनात ओएसडी एमपी सिंह, बलदेव सिंह, मुख्यमंत्री के चीफ सेक्रेटरी के ओएसडी राजेंद्र सिंह बाठ, कर्मवीर सिंह, मेजर अमरदीप सिंह, अमृतसर में मुख्यमंत्री के ओएसडी तैनात रहे संदीप, ओएसडी पॉलिटिकल गुरमेहर सिंह, ओएसडी जगदीप सिंह, ओएसडी अंकित बंसल, ओएसडी गुरप्रीत सोनी डेसी, ओएसडी अमर प्रताप सिंह सेखों, दिल्ली में तैनात ओएसडी नरिंदर भांमरी ।
विज्ञापन
चरणजीत सिंह चन्नी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा नियुक्त किए अफसरों की छंटनी शुरू हो गई है। बुधवार को प्रदेश के नए मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के निर्देश पर 13 ओएसडी हटा दिए गए।
हटाए गए अधिकांश ओएसडी कैप्टन द्वारा ही नियुक्त किए गए थे। हटाए गए अफसरों के नाम हैं- कैप्टन के गृह स्थान पर तैनात ओएसडी एमपी सिंह, बलदेव सिंह, मुख्यमंत्री के चीफ सेक्रेटरी के ओएसडी राजेंद्र सिंह बाठ, कर्मवीर सिंह, मेजर अमरदीप सिंह, अमृतसर में मुख्यमंत्री के ओएसडी तैनात रहे संदीप, ओएसडी पॉलिटिकल गुरमेहर सिंह, ओएसडी जगदीप सिंह, ओएसडी अंकित बंसल, ओएसडी गुरप्रीत सोनी डेसी, ओएसडी अमर प्रताप सिंह सेखों, दिल्ली में तैनात ओएसडी नरिंदर भांमरी ।
उल्लेखनीय है कि चन्नी सरकार द्वारा इससे पहले मुख्यमंत्री कार्यालय में सीएम के स्पेशल सेक्रेटरी गुरकीरत किरपाल सिंह और तेजवीर सिंह को हटा दिया था जबकि कैप्टन के साथ कार्यरत कई अधिकारियों ने खुद ही इस्तीफे दे दिए थे। इस्तीफा देने वाले अधिकारियों में, मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव सुरेश कुमार, भरत इंद्र सिंह चाहल, रवीन ठुकराल, टीएस शेरगिल, कैप्टन संदीप संधू और खुदी राम शामिल हैं।