फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab: CBI summoned ten officers of Punjab in the case related to Delhi liquor scam

Punjab: दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मामले में पंजाब के दस अफसर सीबीआई ने किए तलब

Sun, 10 Sep 2023 01:27 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 10 Sep 2023 01:27 AM IST
सार

सोमवार और मंगलवार को पूछताछ होगी। अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि पंजाब की नीति में कोई गड़बड़ी तो नहीं है। 

विज्ञापन
Punjab: CBI summoned ten officers of Punjab in the case related to Delhi liquor scam
सीबीआई (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली में शराब घोटाले के मामले की चल रही जांच की आंच अब पंजाब तक पहुंच गई है। सीबीआई ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई की है। साथ ही पंंजाब के आबकारी व कर विभाग के 10 अधिकारियों को दिल्ली तलब किया है। यह समन दिल्ली सीबीआई की तरफ से जारी किए गए हैं। अधिकारियों से दिल्ली शराब घोटाले के बारे में पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन


यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि पंजाब की नीति में कोई गड़बड़ी तो नहीं है। हालांकि दिल्ली किन दस अफसरों को तलब किया है, इस मामले में सीनियर अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। सूबे के वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा से जब संपर्क किया गया तो उनका जवाब था कि इस मामले को चेक कराया जाएगा।
विज्ञापन


दिल्ली शराब घोटाले के मामले में सीबीआई ने कुछ समय पहले दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। वहीं, अब राज्य के दस अधिकारियों को बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया है। बयान दर्ज कराने के लिए उन्हें सोमवार और मंगलवार को दिल्ली में हाजिर होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों से पता चला है कि आईपीसी की धारा-160 के तहत एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग ने इन्हें समन भेजा है। हालांकि इससे पहले मामले में पंजाब के कुछ अफसरों पर केंद्रीय एजेंसियों ने दबिश भी दी थी। वहीं, राज्य सरकार की ओर से लाई गई नई शराब नीति पर भी विरोधी पहले दिन से सवाल उठाते रहे हैं।

भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने केंद्रीय मंत्रालय को पत्र लिखकर पंजाब की आबकारी नीति की जांच की मांग उठाई थी। कांग्रेस नेता प्रताप बाजवा ने भी इस संबंध में पंजाब के राज्यपाल व केंद्र सरकार को पत्र लिखकर जांच की मांग की थी। संसद में बहस के दौरान हरसिमरत कौर बादल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पंजाब में हुए शराब घोटाले की जांच मांग की थी।


यह है विवाद
दिल्ली सरकार की शराब नीति 17 नवंबर 2021 को लागू हुई थी। पॉलिसी के तहत शराब कारोबार को निजी हाथों में सौंप दिया गया था। इसी के साथ ही शराब नीति पर विवाद शुरू हो गया था। आरोप है कि दिल्ली सरकार ने शराब की दुकानों के टेंडर देने के बाद शराब लाइसेंसधारियों को अनुचित वित्तीय लाभ पहुंचाने की कोशिश की, जिससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed