फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab: Car collided with trolley on Rajpura-Sirhind bypass, Four Died

Punjab: राजपुरा-सरहिंद बाइपास पर सरिये से भरे ट्राले से टकराई कार, दो सगे भाइयों समेत चार लोगों की मौत

Thu, 23 Feb 2023 11:23 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 23 Feb 2023 11:23 AM IST
सार

मृतकों में दो सगे भाई भी हैं। सभी राजपुरा के नजदीकी गांव के बताए जा रहे हैं। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए राजपुरा सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

विज्ञापन
Punjab: Car collided with trolley on Rajpura-Sirhind bypass, Four Died
राजपुुरा में सड़क हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि राजपुरा सरहिंद नेशनल हाईवे पर उस समय भीषण सड़क हादसा हो गया, जब कार की ट्रक से टक्कर हो गई। सड़क हादसा कितना भीषण था इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि जहां कार चकनाचूर हो गई वहीं एक मृतक की गर्दन भी शरीर से अलग हो गई। सड़क हादसे में कार सवार छह में से चार व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर घायल हैं। घायलों को चंडीगढ़ अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर ट्रक को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार बुधवार को पुराना राजपुरा निवासी गुरविंद्र सिंह उर्फ गुरी का जन्मदिन था, जन्मदिन की खुशी में गुरविंद्र सिंह गुरी, अपने दोस्तों रविन्द्र सिंह उर्फ रिशु, गुरजिंद्र सिंह उर्फ गोल्डी, कमलजीत सिंह फौजी, नलास रोड निवासी नानक सिंह, अविनाश सिंह उर्फ हनी राजपुरा सरहिंद नेशनल हाईवे पर स्थित हवेली में पार्टी करने गए थे। 
विज्ञापन


जन्मदिन की पार्टी करने के बाद कार से घर जा रहे थे लेकिन कार राजपुरा-सरहिंद नेशनल पर बने ओवरब्रिज के नजदीक पहुंची तो रास्ते में बिना इंडीकेटर के सरिया से लदा ट्रक खड़ा था, जिससे कार ट्रक से टकरा गई। सड़क हादसा बहुत भीषण था। बताया जाता है कि इस हादसे में गुरविंद्र सिंह गुरी, गुरजिंद्र सिंह उर्फ गोल्डी, रविंद्र सिंह उर्फ रिशु, कमलजीत सिंह उर्फ फौजी की मौत हो गई जबकि नानक सिंह, अविनाश सिंह उर्फ हनी को इलाज के लिए राजपुरा के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों की हालत देख चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि हादसे में मरने वाले रविंद्र सिंह उर्फ रिशु, गुरजिंद्र सिंह उर्फ गोल्डी सगे भाई थे और गुरविंद्र सिंह उर्फ गुरी माता-पिता का इकलौता बेटा था जिसका जन्मदिन था। पुलिस ने चारों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि अगर लापरवाही से चालक ने ट्रक को रोड पर खड़ा न किया होता तो सड़क हादसा होने से बच जाता।

जोमेटो कंपनी में लगे थे दोनों सगे भाई
गोल्डी और रिशु दोनों सगे भाई थे, जो जोमेटो कंपनी में जॉब करते थे। इतना ही नहीं दोनों भाई जहां भी जाते एक साथ ही जाते थे। गुरविंदर सिंह गुरी माता-पिता का था इकलौता बेटा था, जिसका जन्मदिन मनाने सभी दोस्त पार्टी करने गए थे लेकिन इन्हें क्या पता था ये इन चारों की आखिरी पार्टी होगी। सभी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है चारों मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

क्या कहते हैं जांच अधिकारी
इस संबंध में संपर्क करने पर मामले की जांच कर रहे एएसआई नछतर सिंह ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर ट्रक को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed