फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab Cabinet paved the way for distribution smartphones by November to boys and girls of government schools

कैबिनेट: पंजाब में नवंबर तक सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को मिलेंगे 1.73 लाख स्मार्टफोन

Wed, 05 Aug 2020 10:48 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 05 Aug 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Punjab Cabinet paved the way for distribution smartphones by November to boys and girls of government schools
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

पंजाब कैबिनेट ने बुधवार को सरकारी स्कूलों के छात्र और छात्राओं, जोकि इस वर्ष कोविड महामारी के मद्देनजर ऑनलाइन 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, को नवंबर महीने तक 1,73,823 स्मार्टफोन बांटने का फैसला किया है। ऐसे 50 हजार फोनों की पहली खेप राज्य सरकार को हासिल हो चुकी है और इनका वितरण जल्द ही शुरू किया जाएगा। इन मोबाइल फोन में कई स्मार्ट फीचर जैसे टच स्क्रीन, कैमरा के अलावा पहले से मौजूद सरकारी एप्लीकेशन जैसे ‘ई-सेवा ऐप’, जिसमें स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मंजूरी प्राप्त 11वीं और 12वीं कक्षा का ई-पाठ्यक्रम शामिल होगा।

विज्ञापन


सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि दूसरी खेप जल्द ही हासिल कर ली जाएगी और इन स्मार्टफोन के वितरण की सारी प्रक्रिया नवंबर महीने तक पूरी कर ली जाएगी। कैबिनेट द्वारा इस बात का नोटिस लिया गया कि अकादमिक वर्ष 2020-21 के पहले चार महीने कैंपस में नियमित रूप से लगने वाली क्लासों के बिना ही गुजर गए हैं और जबकि प्राइवेट स्कूल ऑनलाइन क्लासें ले रहे हैं तो सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों खासकर 12वीं कक्षा में पढ़ने वालों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि कुछ दिन पहले उन्होंने यह एलान किया था कि स्मार्टफोन की पहली खेप का वितरण सिर्फ छात्राओं में किया जाएगा लेकिन अब 12वीं कक्षा के सरकारी स्कूलों में पढ़ते छात्र और छात्राओं, जिनके पास ऑनलाइन क्लास लगाने के लिए सहायक होने वाले स्मार्टफोन नहीं हैं, दोनों को ही स्मार्टफोन बांटे जाएंगे। ऐसा यह यकीनी बनाने के लिए किया गया है कि कोविड महामारी के दौरान इन विद्यार्थियों और छात्राओं की पढ़ाई का नुकसान न हो।

एक ओर चुनावी वादा पूरा करने का दावा
इसके साथ ही राज्य सरकार ने अपने चुनावी वादों में से एक और को पूरा करने का दावा किया है और वित्त वर्ष 2018-19 के बजट में घोषित ‘द पंजाब स्मार्ट कनेक्ट स्कीम’ को लागू कर दिया है। सितम्बर 2019 में एक मीटिंग के दौरान कैबिनेट ने उन 11वीं और 12वीं कक्षा की सरकारी स्कूलों की 1.6 लाख छात्राओं को वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान मोबाइल फोन मुहैया करवाने का फैसला किया था, जिनके पास स्मार्टफोन नहीं था।

इस संबंधी खुली प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के बाद में मैसर्स लावा इंटरनेशनल लिमिटेड के साथ करार पर दस्तखत किए गए। परन्तु, इन स्मार्टफोन को हासिल और इनका वितरण करने के समय देश में कोविड-19 की महामारी फैल गई और परिणामस्वरूप इन स्मार्टफोन को अकादमिक वर्ष 2019-20 के दौरान हासिल करके बांटा नहीं जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed