फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab cabinet minister sikander singh maluka on shri akal takht amritsar

अकाल तख्त पर पेश हुए मलूका, सुनाई गई 5 दिन की सजा

Sun, 08 Jan 2017 05:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Sun, 08 Jan 2017 05:34 PM IST
विज्ञापन
punjab cabinet minister sikander singh maluka on shri akal takht amritsar
अकाल तख्त पर पेश हुए मंत्री सिकंदर सिंह मलूका
पंजाब के कैबिनेट मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने रविवार को श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश होकर माफी मांगी। साथ ही उन्हें सजा सुनाई गई। मलूका ने पिछले दिनों रामपुरा फूल में अरदास करते समय हुई गलती की क्षमा मांगी।
विज्ञापन


श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने उन्हें पांच दिन की धार्मिक सजा सुनाई। इसी के साथ ही उन्हें सदैव के लिए धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे इस बारे में सचेत किया गया। मलूका को तीन दिन लंगर व तीन दिन जोड़ा घर की सेवा करने का हुक्म सुनाया गया है।
विज्ञापन


यह दोनों धार्मिक सजाएं एक साथ चलेंगी। इसी के साथ दो दिन श्री दमदमा साहिब में सेवा करने का फरमान भी सुनाया गया है। मलूका को श्री अकाल तख्त साहिब पर 51 हजार और श्री दमदमा साहिब पर 21 हजार रुपये का शुकराना अदा करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सजा सुनाए जाने के बाद बोले मलूका

punjab cabinet minister sikander singh maluka on shri akal takht amritsar
अकाल तख्त पर पेश हुए मंत्री सिकंदर सिंह मलूका
रविवार को श्री हरिमंदिर साहिब में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच कैबिनेट मंत्री मलूका एक श्रद्धालु के तौर पर श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश हुए। धार्मिक सजा सुनने के लिए उन्हें दोपहर 12 बजे से लेकर सवा तीन बजे तक इंतजार करना पड़ा।

धार्मिक सजा सुनाए जाने के बाद मलूका ने कहा कि इंसान गलती का पुतला होता है, मुझसे यह भूल हुई। अपनी गलती की माफी के लिए श्री अकाल तख्त साहिब में हाजिर हुआ था। मुझे जो भी सजा सुनाई गई है उसे सिख मर्यादा के साथ में पूरा करके श्री हरिमंदिर साहिब में दोबारा शुकराना की अरदास करूंगा।

मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने अरदास के दौरान गलतियां की थीं, जिसका विरोध होने के बाद एसजीपीसी ने तीन सदस्यीय कमेटी बनाई थी। कमेटी ने जांच के बाद उन्हें रविवार को श्री अकाल तख्त साहिब में पेश होने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed