फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab cabinet meeting ruckus congress leader rs bittu says incompetent ministers should resign

कैबिनेट मीटिंग में हुए विवाद पर कांग्रेस नेता आरएस बिट्टू ने कहा- अक्षम मंत्रियों को देने चाहिए इस्तीफे 

Sat, 09 May 2020 10:35 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 09 May 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
punjab cabinet meeting ruckus congress leader rs bittu says incompetent ministers should resign
रवनीत सिंह बिट्टू - फोटो : ANI

कांग्रेस नेता आरएस बिट्टू ने शनिवार को कैबिनेट बैठक में हुए हंगामे पर कहा कि कोरोना महामारी के समय मंत्रियों और नौकरशाहों के बीच मजबूत संबंध होना चाहिए पर ऐसे में मंत्री का प्री-कैबिनेट बैठक छोड़कर चले जाना दुर्भाग्य की बात है। ऐसे मंत्रियों को अपने व्यवहार के लिए इस्तीफा दे देना चाहिए।

विज्ञापन

 

जानकारी के मुताबिक पंजाब कैबिनेट की बैठक में हंगामा हो गया था। पंजाब मे शराब के ठेकों की नीलामी और आबकारी नीति पर चर्चा के लिए प्री कैबिनेट मीटिंग बुलाई गई थी।  बैठक में अफसरों और मंत्रियों के बीच जमकर विवाद हो गया, जिसके बाद दो मंत्रियों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। इसके कारण कैबिनेट की बैठक नहीं हो पाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक वितमंत्री मनप्रीत बादल और तकनीकी शिक्षा मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने कैबिनेट बैठक का बहिष्कार किया था। हंगामा बढ़ता देख चीफ सेक्रेटरी ने दोनों मंत्रियों को मनाने की कोशिश भी की पर वे नहीं माने और बैठक से चले गए। इस कारण कैबिनेट की मीटिंग भी नहीं हो सकी। अब अगली कैबिनेट मीटिंग 11 मई को प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed