फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Cabinet has decided to impose daily lockdown from 6 PM and weekend lockdown from Friday 6 PM to Monday 5 AM 

कोरोना का डर: पंजाब में अब रोज शाम छह बजे से लगेगा लॉकडाउन, कैबिनेट की बैठक में मंजूरी

Tue, 27 Apr 2021 02:54 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 27 Apr 2021 02:54 AM IST
सार

कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। इसके अलावा वीकेंड लॉकडाउन शुक्रवार शाम छह बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक रहेगा।  

विज्ञापन
Punjab Cabinet has decided to impose daily lockdown from 6 PM and weekend lockdown from Friday 6 PM to Monday 5 AM 
पंजाब में रोजाना शाम छह बजे से लगेगा लॉकडाउन - फोटो : @capt_amarinder

विस्तार

पंजाब में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सरकार ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। सोमवार  को कैबिनेट की बैठक में शाम छह बजे से लॉकडाउन लगाने को मंजूरी दी गई। कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। इसके अलावा वीकेंड लॉकडाउन शुक्रवार शाम छह बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक रहेगा। कैप्टन ने लोगों से अपील की है कि कोरोना से बचने के लिए घर पर रहें और अनावश्यक बाहर न निकलें।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से कोविड के हालात में मदद की अपील किए जाने पर सेना की पश्चिमी कमान ने सोमवार को पंजाब को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। इसमें मेडिकल स्टाफ और चिकित्सीय अनुभव वाले योद्धा, पंजाब के अस्पतालों की कमी और राज्य के पुराने ऑक्सीजन प्लांटों को मौजूदा संकट के दौरान पुनर्जीवित करने संबंधी सहयोग शामिल है। पश्चिमी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल आरपी सिंह ने मुख्यमंत्री और अन्य सीनियर कमांडिंग अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक में सीएसआईआर की ओर से राज्य सरकार को मुहैया कराई गई इमारत में प्रस्तावित 100 बिस्तर वाले कोविड सुविधा केंद्र को चलाने के लिए स्टाफ मुहैया कराने की भी पेशकश की।

पंजाब में सिर्फ 1.76 कोवीशील्ड व 22000 कोवैक्सीन का स्टॉक
मुख्यमंत्री ने वैक्सीन आपूर्ति के लिए स्वास्थ्य विभाग को केंद्र सरकार से संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए क्योंकि राज्य में वर्तमान में केवल 1.76 लाख कोवीशील्ड और 22000 कोवैक्सीन डोज का ही स्टॉक मौजूद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे लॉकडाउन का प्रस्ताव नहीं दे रहे, क्योंकि इससे पलायन और आर्थिक संकट बढ़ता है। उन्होंने साफ किया कि बढ़ते संकट से निपटने के लिए अन्य कदम उठाए जा रहे हैं। पंजाब में रविवार को 7000 केस दर्ज किए गए, जो अत्यधिक खतरनाक हालात को दर्शाते हैं, खासकर दक्षिणी पंजाब में जहां पड़ोसी राज्यों में कोविड केसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed