फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Cabinet Expansion Punjab cabinet will be expanded for the fourth time on Wednesday

Punjab Cabinet Expansion: पंजाब कैबिनेट का विस्तार आज, बलकार और गुरमीत सिंह बनेंगे मंत्री, निज्जर का इस्तीफा

Wed, 31 May 2023 12:08 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 31 May 2023 12:08 AM IST
सार

मान सरकार के मंत्रिमंडल में 18 मंत्री बनाए जा सकते हैं। मान समेत इस समय 15 मंत्री हैं, जबकि तीन मंत्रियों की जगह खाली है। मंत्रिमंडल में दो मंत्रियों को कैबिनेट में जगह देने के बाद भी एक सीट बची रहेगी।
 

विज्ञापन
Punjab Cabinet Expansion Punjab cabinet will be expanded for the fourth time on Wednesday
पंजाब कैबिनेट विस्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपचुनाव की जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बुधवार को कैबिनेट में दो नए चेहरों को शामिल करने जा रही है। जालंधर के करतारपुर हलके से आप विधायक बलकार सिंह व लंबी से विधायक गुरमीत सिंह खुड्डियां मान सरकार के नए कैबिनेट मंत्री होंगे। वहीं, स्थानीय निकाय मंत्री डॉ इंद्रबीर सिंह निज्जर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 

विज्ञापन


उन्होंने इस्तीफे के पीछे व्यक्तिगत कारण बताया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने मंगलवार को कैबिनेट विस्तार के लिए राज्यपाल से समय मांगा गया था। राजभवन की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह का समय तय किया गया है। समारोह में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


बलकार सिंह करतारपुर विधानसभा हलके का प्रतिनिधित्व करते हैं, जहां से जालंधर लोकसभा उपचुनाव में सबसे अधिक 13 हजार मतों की आप आदमी पार्टी को लीड मिली थी। वहीं, गुरमीत सिंह खुड्डियां ने 2022 के विधानसभा चुनाव में दिवंगत नेता प्रकाश सिंह बादल को शिकस्त दी थी। बलकार सिंह पूर्व डीसीपी हैं और जम्मू कश्मीर में आप के इंचार्ज भी हैं। वह खाली पड़े मंत्री फौजा सिंह सरारी का स्थान लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन मंत्रियों की खाली है जगह
मान सरकार के मंत्रिमंडल में 18 मंत्री बनाए जा सकते हैं। मान समेत इस समय 15 मंत्री हैं, जबकि तीन मंत्रियों की जगह खाली है। मंत्रिमंडल में दो मंत्रियों को कैबिनेट में जगह देने के बाद भी एक सीट बची रहेगी।

सरकार का चौथा विस्तार
पंजाब कैबिनेट का यह चौथा विस्तार है। 22 मार्च को कैबिनेट का गठन हुआ था। इसमें 10 मंत्रियों को शामिल किया गया था। दूसरा विस्तार पिछले साल चार जुलाई को हुआ। तीसरा विस्तार इसी साल सात जनवरी को हुआ था, जिसमें चेतन सिंह जौड़ामाजरा की जगह डॉ. बलबीर सिंह को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया था।

सीएम हाउस पर डिनर की तैयारी
सूत्रों के मुताबिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को शहर में आएंगे। सूत्रों से पता चला है कि शपथ समारोह के बाद सीएम हाउस में पार्टी के विधायकों, मंत्रियों और सांसदों के लिए डिनर का इंतजाम भी किया गया है। जहां पर वह पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगे। साथ ही दिल्ली सरकार के खिलाफ केंद्र सरकार की ओर से लाए गए अध्यादेश के खिलाफ रणनीति बनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed