फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab By-election, BJP declared party candidates from phagwara and mukerian

पंजाब में भाजपा ने घोषित किए प्रत्याशी, मुकेरियां से जंगी महाजन, फगवाड़ा से राजेश बाघा मैदान में

Sun, 29 Sep 2019 08:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 29 Sep 2019 08:20 PM IST
विज्ञापन
Punjab By-election, BJP declared party candidates from phagwara and mukerian
प्रतीकात्मक तस्वीर

पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने हिस्से के दो सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। पार्टी ने फगवाड़ा से पंजाब एससी आयोग के पूर्व चेयरमैन राजेश बाघा को टिकट दिया है। यहां से केंद्रीय राज्यमंत्री सोम प्रकाश अपनी पत्नी और पूर्व मंत्री विजय सांपला अपने बेटे के लिए टिकट मांग रहे थे।

विज्ञापन


उधर, मुकेरियां से जंगी लाल महाजन को उम्मीदवार बनाया गया है। 2017 में वे बागी होकर लड़े थे और करीब 17 हजार वोट ले गए थे। बाद में फिर पार्टी में वापस आए। यहां से पूर्व विधायक अरुणेश शाकर और संग्राम सिंह दावेदार थे। 
विज्ञापन


डॉ. राज सिंह डिब्बीपुरा जलालाबाद से शिअद-भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने जलालाबाद विधानसभा सीट पर पार्टी के उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया। डॉ. राज सिंह डिब्बीपुरा जलालाबाद सीट पर अकाली दल और भाजपा गठबंधन के उम्मीदवार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी मुख्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि डॉ. राज सिंह डिब्बीपुरा ने सियासी जीवन अपने गांव की सरपंची से शुरू किया और ब्लाक समिति के वह सदस्य भी रहे। वे जिला फाजिल्का के शिरोमणि अकाली दल के एससी विंग के प्रधान भी रहे और फिर एससी कमीशन पंजाब के वाइस चेयरमैन भी रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed