{"_id":"57fa457f4f1c1bc16028df85","slug":"punjab-bjp-state-president-statement-on-navjot-sidhu-wife-navjot-kaur-sidhu-resignation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिद्धू की पत्नी के इस्तीफे पर सांपला का बयान, 'खून की दलाली' पर भी बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धू की पत्नी के इस्तीफे पर सांपला का बयान, 'खून की दलाली' पर भी बोले
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Mon, 10 Oct 2016 09:23 AM IST
विज्ञापन
नवजोत कौर सिद्धू के इस्तीफे पर विजय सांपला का बड़ा बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवजोत सिद्धू की पत्नी के इस्तीफे पर प्रदेशाध्यक्ष विजय सांपला ने बड़ा बयान दिया और 'खून की दलाली' के मुद्दे पर भी खुलकर बात की।
डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के इस्तीफे पर पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला ने कहा कि सिद्धू दंपति को पार्टी ने जरूरत से ज्यादा मान सम्मान दिया। शायद यह उन्हें हजम नहीं हुआ। हर किसी को फैसला करने का अधिकार है उन्होंने इस्तीफा दिया और हमने स्वीकार कर लिया। इससे भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
सांपला रविवार को मल्हार रोड स्थित एक स्टोर की ओपनिंग करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक से हर भारतीय का सीना 56 इंच का हो गया है और हमारे सैनिकों का मनोबल भी बढ़ा है। भाजपा सर्जिकल स्ट्राइक का सियासी लाभ नहीं ले रही है वहीं कांग्रेस इस मामले में ओछी राजनीति कर रही है।

खून की दलाली की बात करने वाले के खून में दलाली
विजय सांपला
- फोटो : फाइल फोटो
सांपला ने कहा कि जब आतंकवादी हमारे जवानों के सिर काटकर ले जाते थे, तब यह लोग कुछ नहीं कर पाए। मोदी ने उन शहीदों का बदला लिया है। भाजपा प्रधान ने कहा कि जो लोग खून की दलाली की बातें कर रहे है, दलाली उन लोगों के खून में है।
पंजाब कांग्रेस द्वारा 32 हजार करोड़ रुपये के अनाज घोटाले के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा कोई घोटाला नहीं हुआ बल्कि साल दर साल अनाज का जो डैमेज हुआ है कांग्रेसी नेता उसे घोटाला बता रहे हैं।
यह कांग्रेस सरकार के समय से होता आ रहा है। अब पंजाब सरकार इसका आंकलन कर रही है। हिंदू संगठनों द्वारा किसी हिंदू को मुख्यमंत्री बनाने की मांग के संबंध में भाजपा नेता ने कहा कि मुख्य मंत्री बनाते समय व्यक्ति की काबिलियत देखी जाती है न की उसका धर्म।