फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab BJP State President Ashwani Sharma met JP Nadda in New Delhi

Punjab News: जेपी नड्डा से मिले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा, पंजाब के मौजूदा हालात पर की चर्चा

Sun, 26 Mar 2023 08:06 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 26 Mar 2023 08:06 PM IST
सार

अश्वनी शर्मा ने कहा कि जनता भाजपा को पंजाब में विकल्प के रूप में देख रही है। आगामी निगम चुनाव में भाजपा पंजाब में जन-समर्थन से इकलौती प्रतिद्वंद्वी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आएगी।

विज्ञापन
Punjab BJP State President Ashwani Sharma met JP Nadda in New Delhi
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से अश्वनी शर्मा ने की मुलाकात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के पंजाब प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को पंजाब में होने वाले निकाय चुनाव की तैयारियों और प्रदेश की भगवंत मान सरकार की कारगुजारी की जानकारी देने के साथ-साथ सूबे के सियासी हालात पर चर्चा की।

विज्ञापन


अश्वनी शर्मा ने एक प्रेस बयान में बताया कि पंजाब भाजपा नगर निगम चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने आगामी चुनाव को लेकर भी रणनीति बनाने का निर्देश दिया गया है। शर्मा ने कहा कि भाजपा ने चुनाव को लेकर संगठनात्मक तौर पर तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यकर्ता भी पूरी तरह तैयार हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब में जबसे आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, तब से हत्याएं, अपराध, लूटपाट और डकैती की घटनाएं रोज हो रही हैं। खालिस्तानी तत्वों ने भी पूरी तरह अपने पैर पसार लिए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की मौजूदा सरकार राज्य को फिर से आतंकवाद के काले दौर की तरफ धकेल रही है। मान सरकार ने प्रदेश की जनता में दहशत और अराजकता का माहौल बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अश्वनी शर्मा ने कहा कि जनता भाजपा को पंजाब में विकल्प के रूप में देख रही है। आगामी निगम चुनाव में भाजपा पंजाब में जन-समर्थन से इकलौती प्रतिद्वंद्वी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed