फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab BJP released list of district presidents

Punjab News: भाजपा ने 31 संगठनात्मक जिलों में नेताओं को सौंपी कमान, अश्वनी शर्मा ने जारी की सूची

Wed, 21 Dec 2022 10:44 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 21 Dec 2022 10:44 PM IST
सार

पटियाला शहरी से केके मल्होत्रा, पटियाला देहात उत्तरी से सुरजीत सिंह गढ़ी, पटियाला देहात दक्षिणी हर्मेश गोयल, रोपड़ से अजयवीर सिंह लालपुरा, संगरूर-1 से रणदीप देओल, संगरूर-2 से ऋषि पाल खेड़ा और तरनतारन जिले से हरजीत सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन
Punjab BJP released list of district presidents
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब भाजपा ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए सभी संगठन जिलों में अपने अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। बुधवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने प्रदेश के सभी 31 संगठनात्मक जिलों में अध्यक्षों की नियुक्ति की है। प्रदेश भाजपा महामंत्री जीवन गुप्ता ने बताया कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

विज्ञापन


बुधवार को जारी जिलाध्यक्षों की सूची में अमृतसर ग्रामीण से मंजीत सिंह मन्ना, अमृतसर शहरी से हरविंदर सिंह संधु, बरनाला से गुरमीत सिंह हंड्याया, बटाला से हरसिमरन सिंह वालिया, बठिंडा ग्रामीण से रविप्रीत सिंह संधु, बठिंडा शहरी से सरूप चंद सिंगला, फरीदकोट से गगनदीप सुखीजा, फतेहगढ़ साहिब से दीदार सिंह भट्टी, फाजिल्का से राकेश धूरिया और फिरोजपुर से अवतार सिंह जीरा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। 
विज्ञापन


इसी तरह गुरदासपुर से शिववीर सिंह राजन, होशियारपुर से निपुण शर्मा, जालंधर शहरी से सुशील कुमार शर्मा, कपूरथला से रंजीत सिंह खोजेवाल, खन्ना से करणवीर सिंह ढिल्लों, लुधियाना ग्रामीण से पवन कुमार टिंकू, मालेरकोटला से जगत कथूरिया, मानसा से राकेश जैन, मोगा से सीमांत गर्ग और मोहाली से संजीव वशिष्ठ को नियक्त किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मुक्तसर से सतीश असीजा, मुकेरियां से अजय कौशल सेठू, नवांशहर से अशोक बाठ, पठानकोट से विजय शर्मा, पटियाला शहरी से केके मल्होत्रा, पटियाला देहात उत्तरी से सुरजीत सिंह गढ़ी, पटियाला देहात दक्षिणी हर्मेश गोयल, रोपड़ से अजयवीर सिंह लालपुरा, संगरूर-1 से रणदीप देओल, संगरूर-2 से ऋषि पाल खेड़ा और तरनतारन जिले से हरजीत सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed