{"_id":"571a32104f1c1bd4518b5203","slug":"punjab-bjp-punjab-bjp-voilation-punjab-assembly-election-encroachment-chandigarhnigam","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मंजूरी विज्ञापन लगाने पर भाजपा को 1.80 करोड़ जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मंजूरी विज्ञापन लगाने पर भाजपा को 1.80 करोड़ जुर्माना
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 23 Apr 2016 10:43 AM IST
विज्ञापन
विजय सांपला, पंजाब भाजपा अध्यक्ष
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना मंजूरी के विज्ञापन कंट्रोल एक्ट के खिलाफ पंजाब भाजपा ने बैनर, बोर्ड और पार्टी के झंडे लगाकर एक करोड़ 80 लाख की वायलेशन की है। नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ दस्ते की ओर से भेजी रिपोर्ट पर जुर्माना केलकुलेट कर लिया है।
जिसकी राशि एक करोड़ 80 लाख रुपये है। 50 झंडे और 8 बोर्ड पर यह जुर्माना लगाया गया है। ये झंडे और बोर्ड कार्यक्रम के बाद नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने जब्त किए थे।
ऐसे में अब नगर निगम ने जुर्माने पर ला अफसर, चीफ अकाउंट अधिकारी और रोड डिवीजन के कार्यकारी अभियंता-1 से रिपोर्ट मांगी है। उनसे जुर्माने को चेक कर अपने कमेंट बताने का कहा है।
विज्ञापन
मालूम हो कि 12 अप्रैल को पंजाब भाजपा के नए अध्यक्ष विजय सांपला ने सेक्टर-37 कार्यालय में कार्यभार संभाला था। इस उपलक्ष्य में पार्टी ने बिना मंजूरी बैनर, पोस्टर और झंडे लगा दिए थे।
इसकी शिकायत के बाद निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने कार्यक्रम समाप्त होने के बाद देर शाम झंडे और बैनर उतारकर जब्त किए थे। मालूम हो कि इस समय भाजपा पार्टी का शहर में मेयर है, इसलिए भी नगर निगम के अधिकारी जल्द कार्रवाई से कतरा रहे हैं।
जबकि इसी तरह के काम करने पर कांग्रेस और एनएसयूआई को नगर निगम जुर्माने के नोटिस भेज चुका है। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हरमेल केसरी का कहना है कि जानबूझकर पंजाब भाजपा को जुर्माने का नोटिस भेजने में लेटलतीफी की जा रही है। उनका कहना है कि मेयर अरुण सूद अधिकारियों पर नोटिस न भेजने का दबाव बना रहे हैं।