फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   punjab bjp, bjp minister punjab, bjp may change three minister in punjab, bjp minister, punjab

पंजाब में बदले जा सकते हैं भाजपा के मंत्री, 3 की तैयारी

Wed, 04 May 2016 11:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Wed, 04 May 2016 11:14 AM IST
विज्ञापन
punjab bjp, bjp minister punjab, bjp may change three minister in punjab, bjp minister, punjab
विजय सांपला, पंजाब भाजपा अध्यक्ष - फोटो : amar ujala
भाजपा के मंत्रियों में जल्द बदलाव हो सकता है। प्रदेश भाजपा की नई टीम ने तीन मंत्रियों को बदलने की तैयारी कर ली है। जिसका औपचारिक एलान जल्द संभव है। जानकारी के मुताबिक प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश कुमार ने पिछले दिनों पंजाब के नेताओं के साथ बैठकें की थीं। उसके बाद वह दिल्ली चले गए थे। सूत्रों के मुताबिक दिनेश कुमार की राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल के साथ बैठक हुई है।
विज्ञापन


जिसमें प्रदेश में भाजपा के मंत्रियों में बदलाव पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही कार्यकारिणी के गठन पर भी विचार-विमर्श हुआ। दिनेश कुमार के पंजाब लौटने केबाद जल्द बदलाव का एलान हो सकता है। जानकारी के मुताबिक प्रदेश भाजपा की नई टीम विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन


चुनाव को देखते हुए सभी वर्गों और क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देने की योजना बनाई जा रही है। इसी कड़ी में तीन मंत्रियों के बदले जाने की संभावना है। जिनमें भगत चुन्नी लाल और अनिल जोशी के अलावा मदन मोहन मित्तल व सुरजीत ज्याणी में से किसी एक की छुट्टी हो सकती है। इनकी जगह मनोरंजन कालिया, अश्वनी शर्मा और सोम प्रकाश को मंत्रिपद मिल सकता है। सोम प्रकाश पूर्व प्रदेश प्रधान कमल शर्मा के गुट के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह पार्टी कमल शर्मा गुट को भी एडजस्ट कर देगी। इसकेसाथ ही प्रदेश कार्यकारिणी भी फाइनल कर ली गई है। केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी मिलते ही उसका भी एलान कर दिया जाएगा। प्रदेश भाजपा प्रधान विजय सांपला और उनकी टीम की कोशिश है कि जल्द से जल्द कार्यकारिणी भी घोषित हो जाए। ताकि वे विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed