{"_id":"528680448cb7a619956c78cfb903e81b","slug":"punjab-bathinda-surrender-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता को मारने वाले ने किया आत्मसमर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता को मारने वाले ने किया आत्मसमर्पण
अमर उजाला बठिंडा
Updated Mon, 13 Oct 2014 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता बगीचा सिंह को गोली मारने के बाद लाश को नहर में फेंकने के बाद पुलिस को पिता की गुमशुदगी की सूचना देने वाले बेटे हरविंदर सिंह ने प्रायश्चित करते हुए पुलिस के समक्ष अपने गुनाह को कबूल किया।
यह घटना तीन माह पहले की है। परिवार से तंग होकर अपने पिता बगीचा सिंह निवासी जोधपुर रोमाना को गोलियों से भून डाला और लाश को बोरी में बंद कर कार द्वारा मलोट रोड पर नहर में फेंक दिया।
मरने वाला बगीचा सिंह अपने परिवार के साथ जोधपुर में अलग रहता था लेकिन वह काफी गुस्से वाला था, पूरा परिवार उसके व्यवहार से परेशान था। किसी बात को लेकर उसकी बेटे से तकरार हुई और उसने बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी लेकिन बेटे ने रात को ही उसका काम तमाम कर दिया।
विज्ञापन
3 माह वह पुलिस को गुमराह करता था लेकिन परेशान रहने लगा। तब उसने ताया व सरपंच को सारी घटना बताई और उन्होंने थाना कोटफत्ता पुलिस प्रभारी परमजीत सिंह से संपर्क कर हरविंदर सिंह का आत्मसमर्पण करवाया।
उसने पुलिस को बताया कि 16-17 जुलाई रात्रि खाना खाने के बाद उसकी पिता से तकरार हुई और उसने अपनी 12 बोर की पुश्तैनी बंदूक से पिता को छलनी कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर बंदूक को बरामद कर लिया।