फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab barnala chabbewal giddarbaha dera baba nanak Assembly By-Poll Dates announced voting on 13th November

Punjab Four Assembly Seats By-Poll: पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का एलान, 13 नवंबर को वोटिंग

Tue, 15 Oct 2024 04:53 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 15 Oct 2024 04:53 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के चार विधायक जीतकर सांसद बन चुके हैं। अब बरनाला, चब्बेवाल, डेरा बाबा नानक और गिद्दड़बाहा में उपचुनाव होंगे।  

विज्ञापन
Punjab barnala chabbewal giddarbaha dera baba nanak Assembly By-Poll Dates announced voting on 13th November
पंजाब में चार सीटों पर उपचुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव का एलान कर दिया गया है। चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दोपहर साढ़े तीन बजे महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की। वहीं, पंजाब के उपचुनाव की तारीखों का भी एलान किया गया है। पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। 
विज्ञापन


पंजाब में डेरा बाबा नानक, गिद्दड़बाहा, बरनाला और चब्बेवाल में उपचुनाव होने हैं। यहां के विधायक अब सांसद बन गए हैं। डेरा बाबा नानक के विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा गुरदासपुर से, गिद्दड़बाहा के अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग लुधियाना से, चब्बेवाल के राजकुमार चब्बेवाल होशियारपुर से और बरनाला के विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर संगरूर से लोकसभा चुनाव जीत गए हैं। अब इन चारों विधनासभा सीटों पर उपचुवान होने जा रहे हैं। 25 अक्तूबर से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होगी। 28 अक्तूबर को स्क्रूटनी होगी। वहीं, 30 अक्तूबर को नामांकन वापिस लेने की आखिरी तारीख है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed