फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab assembly elections 2017, Mohali news

मोहाली: सिद्धू की हैट्रिक, शर्मा ने बचाई लाज, संधू के साथ 'आप' ने दी दस्तक

Sun, 12 Mar 2017 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 12 Mar 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
Punjab assembly elections 2017, Mohali news
मोहाली जिले के तीनों हलकों के चुनाव नतीजे रहे दिलचस्प - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव 2017 के नतीजों में भले ही पूरे पंजाब में कांग्रेस की आंधी चली हो, लेकिन मोहाली जिले में स्थिति कुछ अलग रही। तीन हलकों में एक-एक पार्टी जीतने में कामयाब रही। इस दौरान जहां हलका मोहाली से कांग्रेस उम्मीदवार बलबीर सिंह सिद्धू ने जीत की हैट्रिक बनाते हुए 27 हजार 738 रिकॉर्ड मतों के अंतर से आप उम्मीदवार नरिंदर सिंह शेरगिल को शिकस्त दी।
विज्ञापन


वहीं, हलका डेराबस्सी में एनके शर्मा ने जीत हासिल कर अकाली दल की लाज बचा ली। हालांकि उनकी जीत का अंतर दो हजार से भी कम वोटों का रहा। जबकि खरड़ में आप के उम्मीदवार कंवर संधू ने सीनियर कांग्रेसी नेता जगमोहन कंग को शिकस्त देकर जिले में पार्टी का खाता खोला। यह हलका अकाली दल व कांग्रेस का गढ़ माना जाता रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। हालांकि कई उम्मीदवार मतगणना में नहीं पहुंचे। इस दौरान पुलिस व प्रशासन की तरफ से पूरे इंतजाम किए गए थे। हलका मोहाली से कांग्रेस के उम्मीदवार बलबीर सिंह सिद्धू विजयी रहे। उनकी जीत का अंतर गत विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार लगभग 11 हजार अधिक था। उन्हें 66 हजार 844 मत मिले, जबकि आप उम्मीदवार नरिंदर शेरगिल को 38 हजार 971 मत मिले। वहीं, अकाली दल के उम्मीदवार टीपीएस सिद्धू 30 हजार 31 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धू मोहाली के डीसी भी रहे चुके हैं। वहीं, सीनियर अकाली नेता सुखदेव सिंह ढींढसा के दामाद हैं। उधर, डेराबस्सी हलके में आप का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। इस सीट पर शिअद के उम्मीदवार एनके शर्मा ने 70 हजार 792 वोट मिले। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार दीपइंदर सिंह ढिल्लों को 9121 वोटों से हराया। ढिल्लों को 68 हजार 871 वोट मिले, जबकि आप की उम्मीदवार सरबजीत कौर के पक्ष में 33150 मत पड़े। 

खरड़ से आप उम्मीदवार कंवर संधू ने कांग्रेस के जगमोहन सिंह कंग को हराया। उनकी जीत का अंतर 2012 का था। संधू को 54 हजार 171 मत मिले। जबकि कंग को 52 हजार 159 व अकाली दल को 46 हजार 807 मत प्राप्त हुए। इस हलके में आप की जीत ने कांग्रेस व अकाली दल दोनों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। क्योंकि यहां पर राज्य सरकार द्वारा काफी विकास कार्य किए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद भी काफी कुछ करने की जरूरत है।

अकाली दल के उम्मीदवार दो हलकों में तीसरे स्थान पर रहे

Punjab assembly elections 2017, Mohali news
Punjab assembly election 2017 - फोटो : अमर उजाला
हलका मोहाली
बलबीर सिंह सिद्धू   --    कांग्रेस  -- 66844
नरिंदर सिंह शेरगिल  --     आप    -- 38971
टीपीएस सिद्धू       --     शिअद  -- 30031


हलका खरड़
कंवर संधू            --      आप   --      54171
जगमोहन सिंह कंग  --     कांग्रेस --       52159
रणजीत सिंह गिल   --     शिअद  --      46807


हलका डेराबस्सी
एनके शर्मा          --  शिअद ---70792
दीपइंदर सिंह ढिल्लों - कांग्रेस ---68871
सर्बजीत कौर       -- आप ---33150
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed