फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab assembly elections 2017, HS phoolka, ludhiana news

यूपी के बाद पंजाब में भी ईवीएम से छेड़छाड़ का शक, आप नेता ने उठाए सवाल

Tue, 14 Mar 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुल्लांपुर दाखा (लुधियाना)
ब्यूरो/अमर उजाला, मुल्लांपुर दाखा (लुधियाना) Updated Tue, 14 Mar 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
Punjab assembly elections 2017, HS phoolka, ludhiana news
आप नेता एचएस फुल्का - फोटो : File Photo
दाखा से आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक एचएस फूलका ने कैप्टन अमरिंदर सिंह से मांग की है कि वे मजीठिया को जेल में भेजकर अपनी सरकार का पहला वादा पूरा करें। फूलका रविवार को मंडी मुल्लांपुर में अपने दफ्तर में दाखा के वोटरों का धन्यवाद करने के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने आम आदमी पार्टी के हक में फतवा दिया है, लेकिन जो नतीजे सामने आए है उनसे शक पड़ता है कि ईवीएम से छेड़छाड़ की गई है। जल्द ही माहिरों की सलाह लेकर मशीनों की जांच करवाई जा सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने तीन साल पहले ही वोटिंग मशीनों की उपयोगिता पर शक जताते हुए वोटिंग मशीनों के साथ ही वोट की पर्ची निकालने का सिस्टम चालू करने के लिए कहा था, लेकिन किसी भी सरकार ने यह काम नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'पहले मजीठिया को जेल भेजें कैप्टन'

Punjab assembly elections 2017, HS phoolka, ludhiana news
आप नेता एचएस फूल्का - फोटो : File Photo
फूलका ने कहा कि पार्टी हाईकमान की तरफ से चार दिन में विधानसभा में विपक्ष के नेता का चुनाव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर कैप्टन सरकार ने भी बादल सरकार की तरह लोगों के कारोबार पर कब्जा करने की कोशिश की तो आप की तरफ से सख्त विरोध किया जाएगा।

चाहे पंजाब के अंदर हमारी सरकार नहीं बन सकी, लेकिन उनकी पार्टी ने बिना पैसे और शराब दिए पहली बार सारी सीटों पर चुनाव लड़कर नई तरह की राजनीति शुरू कर दी है। नशे के खात्मे के लिए उनकी पार्टी की तरफ से कांग्रेस पार्टी का पूरा साथ दिया जाएगा।

नशे के शिकार नौजवानों का इलाज करवाने के लिए सरकार को कहा जाएगा। इस मौके पर मौजूद बरनाला से आप के विधायक मीत हेयर ने कहा कि पार्टी की तरफ से जो भी वादे पंजाब के लोगों के साथ किए गए हैं, उसी तरह के वादे कांग्रेस की तरफ से भी किए गए हैं।

कांग्रेस को यह वादे पूरे करने के लिए मजबूर किया जाएगा। इस मौके पर आप नेता दिगंबर सिंह फूलका, सुखदेव सिंह, मनीषा सिंह, दर्शन सिंह बीरमी, सुरेश गोयल, साधु सिंह मुल्लापुर और सरपंच अमरजोत सिंह मौजूद थे।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed