{"_id":"6229b2bfd5cc964817353859","slug":"punjab-assembly-election-results-2022-know-about-ajitpal-singh-kohli-patiala-urban-assembly-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Election Result 2022: कौन हैं अजीतपाल सिंह कोहली, जिन्होंने अमरिंदर सिंह को दी सियासी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Election Result 2022: कौन हैं अजीतपाल सिंह कोहली, जिन्होंने अमरिंदर सिंह को दी सियासी मात
Thu, 10 Mar 2022 01:48 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 10 Mar 2022 01:48 PM IST
सार
पटियाला कैप्टन अमरिंदर सिंह का गढ़ माना जाता है। इस सीट पर पिछले 20 सालों से कैप्टन का कब्जा है। 2002 से लेकर 2017 तक लगातार वह यहां से विधायक रहे हैं।
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम 2022
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी से अकाली दल के पूर्व मेयर और पूर्व अकाली मंत्री सुरजीत सिंह कोहली के बेटे अजीतपाल सिंह कोहली ने पंजाब के दिग्गज नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह को करारी शिकस्त दी है। पटियाला कैप्टन अमरिंदर सिंह का गढ़ है। पहली बार उन्हें अपने गढ़ में हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस से अलग होने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब लोक कांग्रेस नाम से अलग दल बनाया था।
विज्ञापन
वह इस चुनाव में भाजपा और सुखदेव सिंह ढींडसा की पार्टी शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ मिलकर चुनाव लड़ा। मगर कोई जादू नहीं चल सका। 2014 लोकसभा चुनाव में प्रचंड मोदी लहर में भी कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भाजपा के दिग्गज नेता अरुण जेटली को हराया था।
विज्ञापन
पटियाला से टिकट न मिलने से नाराज अजीतपाल सिंह कोहली ने अकाली दल छोड़ कर आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। आप में शामिल होने के बाद उनकी ख्वाहिश को पूरा कर दिया। अकाली दल ने हरपाल जुनेजा मैदान में थे। वह जिला अकाली दल शहर के प्रधान हैं। अजीतपाल सिंह कोहली के पिता सुरजीत सिंह कोहली मंत्री और मेयर भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
पटियाला सीट पर 20 साल से था कैप्टन का कब्जा
पटियाला कैप्टन अमरिंदर सिंह का गढ़ माना जाता है। इस सीट पर पिछले 20 सालों से कैप्टन का कब्जा है। 2002 से लेकर 2017 तक लगातार वह यहां से विधायक रहे हैं। हालांकि 2014 के लोकसभा चुनावों में अमृतसर सीट से चुनाव लड़ने के कारण उन्हें पटियाला सीट छोड़नी पड़ी थी लेकिन तब भी यह सीट उनके परिवार में रह गई थी।
पत्नी परनीत कौर उपचुनाव जीत गई थीं लेकिन इस बार पंजाब की राजनीति में हालात बदले हैं। कांग्रेस की तरफ से पूर्व मेयर विष्णु शर्मा, आप से पूर्व मेयर अजीत पाल सिंह कोहली और अकाली दल से हरपाल जुनेजा को मैदान में उतारा। आप प्रत्याशी अजीत पाल सिंह कोहली ने अमरिंदर सिंह को करारी मात दी है।