{"_id":"5877d15e4f1c1b7c58ba9be1","slug":"punjab-assembly-election-mohali-news-weapons-in-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावों से पहले हथियार नहीं जमा कराया तो होगी कार्रवाई, वार्निंग नोटिस भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावों से पहले हथियार नहीं जमा कराया तो होगी कार्रवाई, वार्निंग नोटिस भेजे गए
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Fri, 13 Jan 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
बंदूक
- फोटो : Demo Pic
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिन लोगों ने अब तक पुलिस थानों या गन हाउस में असलहा जमा नहीं करवाया है। जिला पुलिस ने उन लोगों को नोटिस भेज दिए हैं। साथ ही अब पीसीआर पार्टियां असलहा धारकों के घर जाकर उन्हें थानों में तुरंत जमा करवाने के लिए सचेत कर रही है। जमा न करवाने पर पुलिस द्वारा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, जिले में करीब छह हजार असलहा धारक हैं।
जबकि आठ हजार के करीब लोगों के पास हथियार हैं। लेकिन चुनाव के चलते अब सभी को हथियार जमा करवाने होंगे। पुलिस के ध्यान में आया है कि कई लोग हथियार जमा नहीं करवा रहे हैं। इस कारण उन्हें पहले चरण में नोटिस भेजकर हथियार थानों में जमा करवाने के आदेश दिए हैं। जबकि दूसरी तरफ जब पुलिस की नोटिस की कॉपियां लेकर कुछ लोग विभिन्न थानों में पहुंचे।
इस दौरान असलहा जमा करवाने आए एक सीनियर सिटीजन सेक्टर-68 निवासी सुरिंदर सिंह ने कहा कि मैंने कई साल पहले शौक में हथियार खरीद लिए थे, लेकिन अब बच्चों को इसे रखने का शौक नहीं है। वह उसे बेचना चाहते हैं, लेकिन उचित खरीदार नहीं मिल पा रहा। उन्होंने कहा कि अपनी प्रोटक्शन के लिए हथियार रखा है। उन्होंने कहा कि सीनियर सिटीजन को इसके लिए छूट दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
वहीं, उनका आरोप है कि असलहा थानों में जमा करवाने के बाद उसकी उचित केयर नहीं होती है। इस कारण उन्हें बाद में परेशानी उठानी पड़ती है। थाना फेज-8 के मुंशी एवं मालखाने के इंचार्ज हरविंदर बस्सी ने बताया कि लोगों को या तो अपना असलहा गन हाउस या फिर नजदीकी थाने में जमा करवाए हैं। उन्होंने बताया कि काफी हद तक हथियार जमा हो चुके हैं। जिन्होंने नहीं करवाए उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं।