{"_id":"5895a2114f1c1bce22e80b6e","slug":"punjab-assembly-election-harbhajan-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब चुनाव: भज्जी को देख ड्यूटी भूल गए अफसर, लेने लगे सेल्फी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब चुनाव: भज्जी को देख ड्यूटी भूल गए अफसर, लेने लगे सेल्फी
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Sat, 04 Feb 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
भज्जी को देख ड्यूटी भूल गए अफसर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच आज सुबह जालंधर के पोलिंग बूथ संख्या-23 पर वोट डालने पहुंचे क्रिकेटर हरभजन सिंह को देखते ही पब्लिक तो पब्लिक पोलिंग कार्य में जुटे अफसर भी कुछ देर के लिए अपनी ड्यूटी भूल गये। इस दौरान एक पोलिंग अधिकारी मशहूर क्रिकेटर के साथ सेल्फी लेता दिखा, वहीं पोलिंग बूथ की सुरक्षा में तैनात जवान भी हरभजन संग सेल्फी लेने से खुद को रोक ना सका।
बता दें कि पंजाब विधानसभा की 117 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में सूबे के 1.98 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। आज देर शाम तक विभिन्न सियासी दलों और निर्दलीयों के रूप में चुनाव लड़ रहे 1145 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो जाएगा। पंजाब में शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पंजाब पुलिस, बीएसएफ, सीआरपी के एक लाख जवान तैनात किए गए हैं। कुल 14,177 पोलिंग लोकेशन में 22634 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।