फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab assembly election, Harbhajan singh

पंजाब चुनाव: भज्जी को देख ड्यूटी भूल गए अफसर, लेने लगे सेल्फी

Sat, 04 Feb 2017 07:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Sat, 04 Feb 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
Punjab assembly election, Harbhajan singh
भज्जी को देख ड्यूटी भूल गए अफसर
पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच आज सुबह जालंधर के पोलिंग बूथ संख्‍या-23 पर वोट डालने पहुंचे क्रिकेटर हरभजन सिंह को देखते ही पब्‍लिक तो पब्‍लिक पोलिंग कार्य में जुटे अफसर भी कुछ देर के लिए अपनी ड्यूटी भूल गये। इस दौरान एक पोलिंग अधिकारी मशहूर क्रिकेटर के साथ सेल्‍फी लेता दिखा, वहीं पोलिंग बूथ की सुरक्षा में तैनात जवान भी हरभजन संग सेल्‍फी लेने से खुद को रोक ना सका।
विज्ञापन


बता दें कि पंजाब विधानसभा की 117 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में सूबे के 1.98 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। आज देर शाम तक विभिन्न सियासी दलों और निर्दलीयों के रूप में चुनाव लड़ रहे 1145 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो जाएगा। पंजाब में शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पंजाब पुलिस, बीएसएफ, सीआरपी के एक लाख जवान तैनात किए गए हैं। कुल 14,177 पोलिंग लोकेशन में 22634 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed