{"_id":"5877dadc4f1c1bab78ba997c","slug":"punjab-assembly-election-file-nominations","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नामांकन से पहले पंडितों की शरण में उम्मीदवार, सबकुछ पंडित के हिसाब से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन से पहले पंडितों की शरण में उम्मीदवार, सबकुछ पंडित के हिसाब से
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
Updated Fri, 13 Jan 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू हुए दो दिन हो चुके हैं, लेकिन उम्मीदवार नामांकन भरने के बजाय पंडितों की शरण में पहुंच रहे हैं। वे नामांकन भरने की तिथि से लेकर घर से निकलने का शुभ समय तक उनसे जान रहे हैं। ताकि चुनाव में उनकी जीत पक्की हो सके। इतना ही नहीं, कई उम्मीदवारों के समर्थक तो हिमाचल स्थित एक धार्मिक स्थल में जीत के लिए हवन भी करवा आए हैं।
जानकारी के मुताबिक, विधानसभा चुनाव के लिए 18 जनवरी तक नामांकन भरे जाएंगे। लेकिन अब तक तीनों हलकों में बड़े राजनीतिक दल के किसी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं भरा है। इस संबंध में फेज-5 शाहीमाजरा स्थित मंदिर के पुजारी पंडित इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि कई उम्मीदवारों के समर्थक उनसे नामांकन भरने के लिए शुभ दिन और समय के बारे में पूछ रहे हैं। इसके अलावा कई उम्मीदवार बाबाओं से इस बारे में पूछ रहे हैं कि किस दिन वह पर्चा भरें ताकि उनकी जीत पक्की हो। उम्मीदवारों को विश्वास है कि अगर वह शुभ दिन व शुभ समय में अपना नामांकन पत्र भरेंगे तो उन्हें जीत मिल सकती है।
कौन सी कार व पांच आदमी रहेंगे लकी
एक नामी पंडित ने बताया कि उम्मीदवार उनसे पूछ रहे हैं कि नामांकन भरने के समय जो पांच लोग चुनाव ऑब्जर्वर के कमरे में लेकर जाएंगे, वह किस राशि के होने चाहिए। इसके अलावा रोड शो में किस रंग की कार उचित रहेगी।

दो दिन नहीं भरे जाएंगे नामांकन
मोहाली में अरविंद केजरीवाल
- फोटो : File Photo
अब हर काम पंडितों की सलाह पर
वहीं, कुछ उम्मीदवार ऐसे भी हैं जो अपना हर काम अब पंडितों से पूछकर कर रहे हैं। इसके अलावा अपने ग्रहों को शांत करने के लिए काफी मात्र में दान कर रहे हैं। वहीं, कुछ ने वास्तु के हिसाब से अपने मकान में बदलाव भी करवाए हैं। इसके अलावा अन्य टोटके भी लोगों द्वारा आजमाए जा रहे हैं।
दो दिन नहीं भरे जाएंगे नामांकन
जिला निर्वाचन अधिकारी डीएस मांगट के मुताबिक 14 और 15 को सरकारी छुट्टी पड़ रही है। ऐसे में दो दिन नामांकन भरने की प्रक्रिया नहीं होगी। 18 जनवरी तक नामांकन भरे जाएंगे। जबकि 19 को नामांकनों की पड़ताल होगी।