{"_id":"586c89f84f1c1ba378159b67","slug":"punjab-assembly-election-election-dates","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब विस चुनाव: 'आप' की राह नहीं आसान, देखिए क्या कहते हैं समीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब विस चुनाव: 'आप' की राह नहीं आसान, देखिए क्या कहते हैं समीकरण
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 05 Jan 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
पंजाब विस चुनाव
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग आज पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। इसे लेकर चुनाव आयोग दोपहर 12 बजे प्रेस कांफ्रेस करेगा। ऐसा माना जा रहा है कि पंजाब समेत उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर राज्यों में फरवरी के पहले हफ्ते के बाद चुनाव कराए जा सकते हैं।
पंजाब की बात करें तो यहां अकाली-भाजपा गठबंधन का मुकाबला कांग्रेस से है तो वहीं पहली बार आम आदमी पार्टी भी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रही है। पंजाब में 117 विधानसभा सीटें और 13 लोकसभा सीटें है।
साल 2012 विधानसभा चुनावों की बात करें तो अकाली दल ने 56 सीटों पर जीत दर्ज की थी वहीं भाजपा को 12, कांग्रेस को 46 और अन्य के खाते में 3 सीटें गई थी। वोट प्रतिशत की के हिसाब से अकाली दल को 34.7%, बीजेपी- 7.2%, कांग्रेस- 40.1%, अन्य- 18% रहा था।

कैप्टन के कंधे पर कांग्रेस की सवारी
पंजाब में कैप्टन अमरिंदर के नेतृत्व में कांग्रेस सत्ता में वापसी की फिराक में है। अकाली-बीजेपी गठबंधन की हरसंभव कोशिश सरकार बचा ले जाने की है। हालांकि यहां आम आदमी पार्टी का भी अच्छा खासा असर माना जा रहा है। राजनीतिक पंडित पंजाब के विधानसभा चुनाव को AAP की वजह से त्रिकोणीय मान रहे हैं।
चुनावों से पहले हुए सर्वे की माने तो पंजाब के विधानसभा चुनावों में पहली बार उतरने वाली आम आदमी पार्टी को काफी फायदा मिलने वाला है। इसके साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे पसंदीदा चेहरा उभरकर आ रहे हैं।
कांग्रेस के अमरिंदर सिंह इस रेस में दूसरे नंबर पर हैं। पंजाब के लोग चाहते हैं की केजरीवाल को पंजाब के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया जाएगा। हालांकि केजरीवाल ने साफ कर दिया है कि आप का सीएम कैंडिडेट चुनावों के बाद ही तय किया जाएगा।