फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab assembly election, cm badal controversial statement, punjab cm badal, , punjab

CM के कड़वे बोल, कांग्रेस की तहर पंजाब को बर्बाद कर देगी 'आप'

Mon, 11 Jul 2016 06:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मुक्तसर
ब्यूरो, अमर उजाला, मुक्तसर Updated Mon, 11 Jul 2016 06:14 PM IST
विज्ञापन
punjab assembly election, cm badal controversial statement, punjab cm badal, , punjab
लंबी के गांव छाप्पियांवाली में संगत दर्शन के दौरान समस्याएं सुनते मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी के पास राज्य की सत्ता आ गई तो यह कांग्र्रेस की तरह ही पंजाब को बर्बाद करके रख देगी। आप पार्टी तो कांग्र्रेस से भी ज्यादा खतरनाक है।
विज्ञापन


पंजाब के मसलों एवं पंजाबियों के जज्बातों से पूरी तरह से अनजान इस पार्टी से लोगों को सुचेत रहने की जरूरत है। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने यह बात अपने लंबी हलके केगांव छाप्पियांवाली में आयोजित संगत दर्शन कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कही।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी की कारगुजारी कांग्र्रेस की तरह ही पंजाब तथा सिख विरोधी साबित हुई है। आप नेताओं को किसी भी धर्म का सत्कार नहीं है। आप ने अपने चुनाव घोषणापत्र की तुलना श्री गुरु ग्र्रंथ साहिब, गीता व कुरान के साथ करके पंजाबियों की गैरत को ललकारा है। इन्हें श्री गुरु ग्र्रंथ साहिब की महानता का नहीं पता है। इनके लिए ग्रंथ महज कागज के ही पन्ने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने सिखों के धार्मिक स्थानों पर हमले किए तो आप ने अपने चुनाव घोषणापत्र पर श्री हरमंदिर साहिब की तस्वीर के साथ झाड़ू लगाकर बड़ा गुनाह किया है। जो माफी के लायक नहीं है। आप ने नई दिल्ली में खालसा साजना दिवस पर बैसाखी की छुïट्टी भी बंद कर दी है।

एचएस फूलका के अरविंद केजरीवाल के माफी मांगने के लिए नहीं, सेवा के लिए श्री हरमंदिर साहिब आने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने इसके बारे में कुछ नहीं कहना। यह लोगों को देखना है कि उसे माफ करना है या नहीं। अमृतसर में कांग्र्रेस के जागो कार्यक्रम पर हुए हमले के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।


एम्स की ओर हेल्मेट के स्थान पगड़ी के सुरक्षित न होने संबंधी दी रिपोर्ट पर बादल ने कहा कि भारत में ऐसा नहीं हो सकता। सिखों के लिए दस्तार का क्या महत्व है, यह सिख ही जानते हैं। चुनाव कमिशन की ओर से दिसंबर में विधानसभा चुनाव कराए जाने की जताई जा रही संभावना पर बादल ने कहा कि  गठबंधन चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस मौके पर जत्थेदार दियाल सिंह कोलियांवाली भी मौजूद थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed