{"_id":"5888dfff4f1c1b5222cf467d","slug":"punjab-assembly-election-captain-amarinder-singh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन की चेतावनी भी बेअसर, नौ बागी अभी भी चुनाव मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन की चेतावनी भी बेअसर, नौ बागी अभी भी चुनाव मैदान में
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 25 Jan 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ है। चेतावनी के बाद भी कांग्रेस के नौ बागी अभी भी चुनाव मैदान में हैं। निष्कासन की धमकी के बाद सिर्फ एक बागी ही बैठा है। नौ में से तीन नेता ऐसे हैं, जो पिछले विधानसभा चुनाव में भी आजाद लड़े थे।
कांग्रेस ने इस बार बगावत को रोकने के लिए काफी प्रयास किए थे। क्योंकि 2012 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार का प्रमुख कारण बागी उ मीदवार ही थे। इस बार पंजाब की इंचार्ज आशा कुमारी, सह प्रभारी हरीश चौधरी ने एक-एक नेता से बात की। कैप्टन अमरिंदर ने भी फोन किए। जिसके बाद काफी लोग मान गए।
लेकिन आजाद नामांकन करने वाले दस लोगों ने आखिरी दिन भी नाम वापस नहीं लिए। जिसके बाद कैप्टन ने बागियों को मंगलवार शाम पांच बजे तक का अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने साफ कहा था कि अगर तब तक बागी नहीं बैठे तो उन्हें पार्टी से हमेशा के लिए निकाल दिया जाएगा। उनकी दोबारा एंट्री पर पाबंदी लगा दी जाएगी।

निष्कासन की धमकी के बाद सिर्फ एक बैठा
आशा कुमारी
- फोटो : File Photo
इस चेतावनी के बाद सिर्फ गढ़शंकर से आजाद खड़ीं निमिशा मेहता मान गई हैं। पर बाकी नौ उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें पठानकोट से अशोक शर्मा, सुजानपुर से नरेश पुरी, अमृतसर ईस्ट से मनदीप सिंह मन्ना, अमृतसर साउथ से मनिंदर सिंह पलासौर, बंगा से तरलोचन सूंध, जालंधर वेस्ट से सुरिंदर महे, नकोदर से गुरबिंदर अटवाल, लुधियाना नॉर्थ से हेमराज अग्रवाल और सुनाम से रजिंदर दीपा शामिल हैं। इनमें से अशोक शर्मा, नरेश पुरी और रजिंदर दीपा 2012 के विधानसभा चुनाव में भी आजाद लड़े थे। हालांकि तीनों में से कोई भी नहीं जीत सका था। पर कांग्रेस उम्मीदवारों का नुकसान हुआ था।
कार्रवाई पीसीसी का अधिकार : आशा कुमारी
पंजाब की इंचार्ज आशा कुमारी ने माना कि कांग्रेस के नौ बागी मैदान में हैं। उन्होंने कहा कि गुरबिंदर अटवाल को पार्टी ने टिकट दिया, पर वह भाग गए। हेमराज अग्रवाल का दोहरा फीडबैक है, कुछ लोगों का मानना है कि उनका खड़ा रहना ही बेहतर है। रजिंदर दीपा, अशोक शर्मा और नरेश पुरी तो ऑपर्चूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के सदस्य हैं। ये पिछली बार भी आजाद लड़े थे, पर कोई भी नहीं जीत सका। इससे साफ है कि लोग इनके साथ नहीं हैं। बागियों पर कार्रवाई का अधिकार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का है। कैप्टन अमरिंदर सिंह चाहें तो इन्हें आज निकाल सकते हैं।