फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab assembly election candidates doing campaigning with wife and childrens

विस चुनावः पढ़ाई और रसोई छोड़ मैदान में उतरे उम्मीदवारों की पत्नी, बच्चे

Wed, 25 Jan 2017 04:14 PM IST
नरिंदर वैद्य/सौरभ खन्ना/अमर उजाला, जालंधर
नरिंदर वैद्य/सौरभ खन्ना/अमर उजाला, जालंधर Updated Wed, 25 Jan 2017 04:14 PM IST
विज्ञापन
punjab assembly election candidates doing campaigning with wife and childrens
पंजाब विधानसभा चुनाव प्रचार
पंजाब विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियों के उम्मीदवार जी जान से प्रचार में तो जुटे हुए हैं। उनके साथ उनके परिजन भी मैदान में उतर आए हैं। वेस्ट हल्के से कांग्रेस के उम्मीदवार सुशील रिंकू चुनाव प्रचार में इस कदर डूब गए हैं कि उन्हें अपनी माता से मिले ही 5 दिन हो गए हैं। रिंकू की धर्मपत्नी उनके साथ प्रचार में जुटी हुई हैं। उनके जीजा डा. एसपी डालिया भी जोर शोर से उनका प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन


उनके मामा के बेटे केतन जसम भी साउथ अफ्रीका से उनके प्रचार के लिए जालंधर पहुंच गए हैं। उनकी बहन सोनिया भी प्रचार में जुटी हुई हैं। वेस्ट हलके से अकाली-भाजपा के उम्मीदवार व पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल के बेटे मोहिंदर भगत के साथ उनकी धर्मपत्नी अरुणा कुमारी के अलावा उनके बेटे वरुण भगत, अतुल भगत व उनके भतीजे चंदन भगत भी प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा मोहिंदर भगत की पुत्र वधुएं भी जनता के बीच जाकर अपने ससुर के लिए वोट मांग रही हैं। वेस्ट हलके से ही आम आदमी के उम्मीदवार दर्शन भगत की पत्नी रानी व अन्य घर की महिलाएं चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं। इसके अलावा दर्शन भगत के बेटे सूर्यमणि, अकाशमणि व पारसमणि स्कूल से छुट्टी लेकर पिता के संग चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे परगट
सिंह की बेटी हरनूर परगट और बेटा हरताज परगट डोर टू डोर प्रचार कर रहे हैं। अकाली-भाजपा के उम्मीदवार सरबजीत सिंह मक्कड़ के तीनों बेटे कंवरदीप सिंह मक्कड़, मनसिमरन सिंह मक्कड़ व आलम मक्कड़ इन दिनों अपने-अपने व्यापार से हटकर चुनावी प्रचार में लगे हैं। कंवरदीप की पत्नी नानकी मक्कड़ और माता उपिंदरजीत कौर मक्कड़ भी प्रचार में लगी हुई हैं।


आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार एचएस वालिया के जुड़वा बच्चे लव (करणवीर सिंह वालिया) और कुश (इश्वीर सिंह वालिया) अभी छोटे हैं लेकिन अपने दोस्तों के साथ फोन पर बात कर पापा को वोट डालने को बोल रहे हैं। वालिया की पत्नी गुरप्रीत कौर वालिया और माता अमरजीत कौर भी प्रचार में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed