फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab assembly election 2022 Manjinder Singh Sirsa did road show in Amloh

पंजाब चुनाव: अमलोह में मनजिंदर सिंह सिरसा का रोड शो, कहा- भाजपा का पंजाब को बदलने का सपना, नशा और बेरोजगारी को भगाना है

Mon, 14 Feb 2022 06:24 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमलोह/ फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमलोह/ फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 14 Feb 2022 06:24 PM IST
सार

अमलोह में भाजपा प्रत्याशी कंवरवीर टोहड़ा के समर्थन में मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोमवार को रोड शो किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का पंजाब को बदलने का सपना है। उन्होंने कहा कि पंजाब देश का दिल है। प्रधानमंत्री पंजाब को खुशहाल देखना चाहते हैं। 

विज्ञापन
Punjab assembly election 2022 Manjinder Singh Sirsa did road show in Amloh
मनजिंदर सिंह सिरसा का रोड शो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भाजपा के सिख नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने विधानसभा हलका अमलोह से भाजपा के उम्मीदवार कंवरवीर सिंह टोहड़ा के हक में चुनाव प्रचार किया और उन्होंने एक रोड शो निकाल टोहड़ा के हक में वोट मांगे। सिरसा ने कहा कि कंवरवीर सिंह टोहड़ा जत्थेदार टोहड़ा के विरसे को संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जत्थेदार टोहड़ा की बहुत बड़ी कुर्बानी है जो उन्होंने पंथ की सेवा की उसको पूरी दुनिया ने देखा है। उन्होंने ईमानदारी की जो मिसाल कायम की, वह हम भूल नहीं सकते।

विज्ञापन


मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि कंवरवीर सिंह टोहड़ा भी जत्थेदार टोहड़ा की विरासत को संभाल कर आगे चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पंजाब को बदलने का एक सपना लिया है कि और निश्चय किया है कि यहां से चिट्टे को बाहर निकालना है, बेरोजगारी को भगाना है और चार लाख कर्ज जो पंजाब के सिर चढ़ा है, वह उतारना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि इस मिट्टी पर इसके किसानों का कर्ज उतारना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पंजाब की ईश्वर जैसे पूजा करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब पर बार-बारी दो पार्टियां राज करती रही हैं और इस बार लोगों को भाजपा पर विश्वास कर भाजपा और सहयोगी पार्टियों को वोट डालनी चाहिए। पंजाब में डबल इंजन की सरकार होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पंजाब को खुशहाल देखना चाहते हैं और उन्होंने कहा है कि पंजाब देश का दिल है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि इस बार अमलोह से कंवरवीर सिह टोहड़ा ही विधायक चुने जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed