फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab asked for a special package of Rs 2500 crore from the Centre

Punjab: केंद्र से पंजाब ने मांगा 2500 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज, वित्त मंत्री चीमा ने सौंपा पत्र

Sat, 26 Nov 2022 06:29 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 26 Nov 2022 06:29 AM IST
सार

वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने सरहदी जिलों में पुलिस बल की दो बटालियन को पक्के तौर पर तैनात करने के लिए 160 करोड़ रुपये के बजट की भी मांग की। उन्होंने कहा कि इससे बीएसएफ पर दबाव कम होगा।  

विज्ञापन
Punjab asked for a special package of Rs 2500 crore from the Centre
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी ( फाइल फोटो)

विस्तार

केंद्रीय बजट 2023-24 के लिए पंजाब की ओर से सुझावों और मांगों वाला एक व्यापक पत्र सौंपते हुए पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने केंद्र सरकार से राज्य के लिए विशेष पैकेज की मांग की है। उन्होंने मांग पत्र में सरहदी जिलों के औद्योगिक विकास, पाक सीमा की सुरक्षा, पराली जलाने का मुद्दा, सीसीएल का मसला हल करने, पुलिस फोर्स के आधुनिकीकरण के लिए विशेष बजट के अलावा अमृतसर और बठिंडा से वंदे भारत रेलगाड़ियां और राजपुरा-चंडीगढ़ रेल लिंक बनाने की मांग की।

विज्ञापन


केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ मानेकशॉ सेंटर नई दिल्ली में शुक्रवार को हुई, बजट पूर्व बैठक के दौरान पंजाब के वित्त मंत्री चीमा ने कहा कि सरहदी राज्य पंजाब को निवेशकों व उद्योगों को आकर्षित करने के लिए ‘विशेष मामले’ के तौर पर विचारा जाए। उन्होंने कहा कि सरहदी जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का में औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए पंजाब को 2500 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज मुहैया करवाया जाए। 
विज्ञापन


सीसीएल का मुद्दा उठाते हुए चीमा ने कहा कि 15वें वित्त आयोग द्वारा डॉ. रमेश चंद की अध्यक्षता में अधिसूचित की गई सब-कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में पंजाब सरकार के 6155 करोड़ रुपये के दावों की स्पष्ट पुष्टि की है। उन्होंने सब-कमेटी की रिपोर्ट द्वारा प्रमाणित पंजाब के सही दावों के अनुसार इस मुद्दे को जल्दी हल करते हुए राज्य को इस बोझ से मुक्त करने की मांग की।  

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पराली न जलाने वाले किसानों की मदद के लिए 1,125 करोड़ रुपये की बजटीय सहायता की मांग उठाते हुए कहा कि राज्य सरकार ने पराली जलाने और वायु प्रदूषण के खतरे से निपटने के लिए पहले ही भारत सरकार को धान की पराली के प्रबंधन पर होने वाले अतिरिक्त खर्च के लिए किसानों को 1500 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की विनती की थी।
  
राज्य के सरहदी जिलों में पुलिस बल और पुलिस ढांचे के आधुनिकीकरण के लिए 1000 करोड़ रुपये की विशेष सहायता की मांग करते हुए चीमा ने कहा कि राज्य एक शत्रुतापूर्ण पड़ोसी के साथ 550 किलोमीटर लंबी सरहद साझा करता है। इस कारण पेश चुनौतियों के मुकाबले के लिए राज्य को आधुनिक साजो-सामान से लैस अच्छी तरह से प्रशिक्षित पुलिस बल की जरूरत है। 

चीमा ने सरहदी जिलों में पुलिस बल की दो बटालियन को पक्के तौर पर तैनात करने के लिए 160 करोड़ रुपये के बजट की भी मांग की। उन्होंने कहा कि इससे बीएसएफ पर दबाव कम होगा।  

चीमा ने पवित्र शहर अमृतसर से नई दिल्ली और बठिंडा से नई दिल्ली के लिए वंदे भारत रेलगाड़ियां चलाने के अलावा राजपुरा-चंडीगढ़ के बीच रेल लिंक स्थापित करने की मांग करते हुए कहा कि राजपुरा और चंडीगढ़ के बीच रेलवे ट्रैक बिछाने के लिए राज्य सरकार भारतीय रेलवे को अपेक्षित जमीन मुहैया करवाएगी। इससे इलाके के लोगों की काफी देर पुरानी मांग पूरी हो जाएगी। 

पंजाब ने केंद्र के समक्ष रखी ये मांगें

  • सरहदी जिलों के लिए 2500 करोड़ के विशेष औद्योगिक पैकेज की मांग
  • 15वें वित्त आयोग की सब-कमेटी के अनुसार हो सीसीएल मुद्दे का हल
  • पराली जलाने से रोकने के लिए 1125 करोड़ की बजटीय मदद मांगी
  • सरहदी जिलों में पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए विशेष पैकेज की मांग
  • अमृतसर-नई दिल्ली और बठिंडा-नई दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन की मांग
  • राजपुरा-चंडीगढ़ के बीच रेलवे लाइन के निर्माण की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed