फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab and haryana highcourt on Chandigarh round about

ऊंचे राउंड अबाउट खतरनाक, हाईकोर्ट ने कहा- सुंदरता के लिए सुरक्षा से समझौता नहीं

Sat, 04 Nov 2017 12:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 04 Nov 2017 12:16 PM IST
विज्ञापन
Punjab and haryana highcourt on Chandigarh round about
Chandigarh Roundabout
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने शहर में मौजूद ऊंचे राउंड अबाउट पर चिंता जताते हुए इन्हें हादसों का कारण बताया। कोर्ट ने कहा कि इन्हें सुंदर बनाने के लिए ऊंचा बना दिया जाता है, जिससे दूसरी ओर से आने वाला ट्रैफिक नजर नहीं आता। ऐसे में हादसों की संभावना बनी रहती है। कोर्ट ने साफ किया कि शहर को सुंदर बनाना जरूरी है, लेकिन सुरक्षा की कीमत पर नहीं।
विज्ञापन


मामला ट्रैफिक को लेकर हाईकोर्ट की ओर से लिए गए संज्ञान से जुड़ा है। इसकी सुनवाई हाईकोर्ट की विशेष खंडपीठ कर रही है। हाईकोर्ट ने यूटी गेस्ट हाउस के पास बने गोल चक्कर और शहर के अन्य स्थानों पर मौजूद ऐसे ही ऊंचे स्थानों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इनको सुंदर बनाना जरूरी है और बनाना भी चाहिए, लेकिन इसके लिए लोगों की सुरक्षा को दांव पर नहीं लगा सकते। अदालत ने अपनी आंखों देखी घटना को साझा करते हुए बताया कि गेस्ट हाउस के पास से एक ओर से बस आ रही थी और दूसरी ओर से कोई दोपहिया वाहन। दोपहिया वाहन ऊंचाई के कारण दूसरी तरफ नहीं देख पाया और जैसे ही मुड़ा बस के बिल्कुल सामने आ गया। अचानक वह हड़बड़ा गया और बड़ी मुश्किल से इस स्थिति पर काबू पाया। कोर्ट ने कहा कि वह जवान व्यक्ति था, इसलिए अचानक संभलने में कामयाब हो गया, लेकिन हर कोई इतना किस्मत वाला हो, यह जरूरी नहीं है। ऐसे में प्रशासन इस बात को सुनिश्चित करे कि गोल चक्कर की ऊंचाई इतनी ही हो कि दूसरी ओर का ट्रैफिक दिखाई दे।
विज्ञापन


ऑड-ईवन से शहर में बढ़ जाएंगी कार, आइडिया बेकार
मामले की सुनवाई के दौरान चंडीगढ़ में ट्रैफिक और प्रदूषण को कम करने के लिए एमिकस क्यूरी ने दिल्ली की तर्ज पर ऑड-ईवन फॉर्मूला अपनाने का विकल्प सुझाया। हाईकोर्ट ने कहा कि यह चंडीगढ़ है। ऑड-ईवन से फर्कइतना पड़ेगा कि जिसके पास एक कार है, वह दो ले लेगा। ऐसे में शहर में कारों की संख्या जरूर बढ़ जाएगी। ऑड-ईवन कार का आइडिया चंडीगढ़ में बेकार है। कोर्ट ने कहा कि जरूरी ऑड-ईवन नहीं लोगों की सोच को बदलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed