फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab and Haryana High Court has stayed arrest of senior IAS Ashok Khemka

अशोक खेमका को राहत: पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने लगाई गिरफ्तारी पर रोक, हरियाणा सरकार से जवाब तलब

Tue, 17 May 2022 01:11 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 17 May 2022 01:11 PM IST
सार

वरिष्ठ आईएएस अशोक खेमका की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब कर लिया है।

विज्ञापन
Punjab and Haryana High Court has stayed arrest of senior IAS Ashok Khemka
आईएएस अशोक खेमका। - फोटो : twitter

विस्तार

हरियाणा के चर्चित आईएएस अधिकारी अशोक खेमका पर पंचकूला में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम में दर्ज एएफआईआर को चुनौती देने वाली याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इसके साथ ही खेमका की गिरफ्तारी पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है।

विज्ञापन


खेमका के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों में पंचकूला के सेक्टर पांच थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। हरियाणा भंडारण निमग में प्रबंधक के पद पर हुई भर्ती में घोटाले की बात उजागर हुई थी। इस मामले में निगम के एमडी संजीव वर्मा ने पंचकूला पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत को आधार बनाते हुए पंचकूला पुलिस ने भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम में केस दर्ज किया था। इस मामले में खेमका का नाम सामने आया था, क्योंकि भर्तियों के समय अशोक खेमका एमडी थे। इस मामले में एफआईआर को रद्द करने की अपील करते हुए खेमका ने हाईकोर्ट की शरण ली है। 
विज्ञापन


विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के तौर पर वर्तमान में खेमका अपनी सेवाएं दे रहे हैं। याचिका में एफआईआर को रद्द करने की अपील करते हुए खेमका ने दलील दी कि वह प्रथम श्रेणी अधिकारी हैं और सेवा नियमों के तहत उन पर सीधे एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकती। खेमका ने कहा कि उनके खिलाफ यह एफआईआर रंजिश में करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने याची पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद इस मामले में अब हरियाणा सरकार व हरियाणा वेयरहाऊस कॉर्पोरेशन के एमडी संजीव वर्मा को नोटिस जारी कर जवाब तलब कर लिया है। साथ ही खेमका को अंतरिम राहत देते हुए अगले आदेश तक उनकी गिरफ्तारी पर भी रोक लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed