फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab and chandigarh weather update news in hindi

पंजाब का मौसम: पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले छह दिन हो सकती है बारिश, तापमान में आएगी गिरावट

Thu, 14 Sep 2023 03:30 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 14 Sep 2023 03:30 PM IST
सार

चंडीगढ़ मौसम केंद्र के मुताबिक शहर के मौसम में यह बदलाव चंडीगढ़ और आसपास सक्रिय एक साइक्लोन सर्कुलेशन की वजह से हुआ है। इसकी वजह से ही आने वाले दिनों में भी बादल छा सकते हैं और रुक-रुक कर बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
Punjab and chandigarh weather update news in hindi
पंजाब में बरसात - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के मौसम पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव डालेगा। इस कारण 19 सितंबर तक राज्य में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। खास तौर से 17 सितंबर तक बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी व आकाश में बिजली भी चमकेगी। इससे तापमान में गिरावट की संभावना है। विभाग के मुताबिक हालांकि इस दौरान पंजाब के पश्चिम मालवा क्षेत्र के जिले फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा व बठिंडा पूरी तरह से सूखे रहेंगे।
विज्ञापन


बुधवार को पंजाब में लुधियाना समेत कुछ जगहों पर बारिश दर्ज की गई। बावजूद इसके तापमान में 0.1 डिग्री का मामूली उछाल देखने को मिला। तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री ऊपर बना हुआ है। सबसे अधिक 37.4 डिग्री का अधिकतम तापमान समराला का रहा। जबकि अमृतसर का 35.5 डिग्री, लुधियाना का 33.9, पटियाला का 34.7 डिग्री, मुक्तसर का 36.5 व रोपड़ का 33.5 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दर्द की इंतहा: अगले माह छुट्टी पर आने वाले थे कर्नल मनप्रीत और मेजर आशीष... अब बस अंतहीन इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को लुधियाना में 29.0 एमएम, एसबीएस नगर में 15.0 एमएम की बारिश प्रमुख तौर पर दर्ज की गई। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 0.7 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। यह सामान्य से 4.3 डिग्री ऊपर रहा। सबसे कम 25.5 डिग्री का तापमान बलाचौर का रहा। मौसम विभाग चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर मनमोहन सिंह के मुताबिक पंजाब से मानसून सितंबर महीने के अंत तक विदाई ले सकता है। उन्होंने माना कि सितंबर महीने में अब तक पंजाब में सामान्य से काफी कम बारिश हुई है।

आधे चंडीगढ़ में हुई बारिश, आधा सूखा
चंडीगढ़ में बुधवार को इंद्रदेव की अजीब माया रही। शहर के कुछ हिस्सों में धूप, कहीं छाया तो कई हिस्सों में बारिश हुई। सुबह 10 बजे मनीमाजरा के आसपास तेज बारिश हुई, जबकि इसी समय सेक्टर-9 की तरफ बारिश की एक बूंद भी नहीं पड़ी। शाम के समय सेक्टर-17 में बूंदाबांदी हुई, लेकिन सेक्टर-35 के इलाके सूखे रह गए।


यह भी पढ़ें: कर्नल मनप्रीत सिंह: 2016 में आतंकी बुरहान वानी को किया था ढेर, बहादुरी की मिसाल थे कर्नल मनप्रीत


चंडीगढ़ मौसम केंद्र के मुताबिक शहर के मौसम में यह बदलाव चंडीगढ़ और आसपास सक्रिय एक साइक्लोन सर्कुलेशन की वजह से हुआ है। इसकी वजह से ही आने वाले दिनों में भी बादल छा सकते हैं और रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.7 डिग्री ज्यादा रहा।

बूंदाबांदी की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार साइक्लोन सर्कुलेशन के सक्रिय होने की वजह से शहर के कुछ इलाकों में बादल छा सकते हैं और रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि, ज्यादा बारिश की संभावना न के बराबर है। आने वाले दिनों में भी हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। वीरवार को शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार एक जून से लेकर बुधवार शाम 5:30 बजे तक शहर में 1099.1 एमएम बारिश हुई है। यह सामान्य से 35.6 प्रतिशत ज्यादा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed