फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab, amritsar, loot, crime

लुटेरों ने पिस्टल दिखाकर छह लाख लूटे

Sat, 23 Aug 2014 10:07 PM IST
अमर उजाला, अमृतसर
अमर उजाला, अमृतसर Updated Sat, 23 Aug 2014 10:07 PM IST
विज्ञापन
punjab, amritsar, loot, crime
सौ फुटी रोड पर लोहा एजेंट बीके गुप्ता से चार अज्ञात लुटेरे शनिवार शाम पिस्टल दिखाकर छह लाख रुपये लूट कर ले गए। गुप्ता उस समय अपने कार्यालय में बैठे थे और कैश गिन रहे थे।
विज्ञापन


इस कैश से उन्होंने फोकल प्वाइंट पर एक प्रॉपर्टी खरीदने संबंधी एडवांस देना था। लूट की जानकारी मिलते ही एसीपी गौरव गर्ग सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बीके गुप्ता ने बताया कि उनकी फोकल प्वांइट पर एक प्रॉपर्टी खरीदने की बात चल रही है। उन्होंने बेटे मोहित गुप्ता से घर से कैश मंगवाया कि अगर प्रॉपर्टी पसंद आ जाती है तो एडवांस के तौर पर देंगे। करीब 3.30 बजे उनका बेटा सौ फुटी रोड स्थित उन्हें दफ्तर में कैश देकर खुद चला गया। उन्होंने सारा कैश अपना कर्मी हरप्रीत को पकड़ दिया, जो पिछले कमरे में जाकर गिनती करने लग पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब चार बजे चार युवक उनके दफ्तर के अंदर घुस आए। आते ही युवकों ने उनके गले पर पिस्टल रखा दी और कहने लगे कि पैसे निकालो। उन्होंने कहा कि पैसे नहीं है। इतने में एक युवक पिछले कमरे में चला गया। वहां से उसने बाकी साथियों को आवाज लगाई कि पैसे यहां पर हैं।


मोबाइल छीन लिया, लैंडलाइन के तार काटे
चारों लुटेरों ने उनके कर्मी को गोली मार देने की धमकी देकर पैसों वाला बैग छीन लिया। इसके बाद उन दोनों से मोबाइल फोन भी छीन लिए और लैंडलाइन के तार काट डाले। इतना ही लुटेरे उन्हें कहने लगे कि गले से सोने की चेन भी उतारो, लेकिन उन्होंने कहा कि उनके पास नहीं है।

लुटेरे गेट से बाहर गए तो उन्होंने पीछा करना चाहा, लेकिन उन्होंने गोली मार देने की धमकी दी तो वह वापस अपने दफ्तर में आकर बैठ गए।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed