फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab, amritsar, golden temple threat

धमकी के बाद दरबार साहिब में कड़ी सुरक्षा

Tue, 16 Sep 2014 10:24 PM IST
अमर उजाला अमृतसर
अमर उजाला अमृतसर Updated Tue, 16 Sep 2014 10:24 PM IST
विज्ञापन
punjab, amritsar, golden temple threat
एक मुसलिम आतंकी संगठन ने श्री हरिमंदिर में बम धमाका करने की धमकी दी है। इसे मुख्य रखते हुए एसजीपीसी ने पुख्ता प्रबंध करने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


जिला पुलिस प्रशासन ने भी हरिमंदिर साहिब के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। हरमिंदर सिंह साहिब के अंदर भी पुलिस कर्मचारी सिविल ड्रेस में तैनात कर दिए गए हैं।

एसजीपीसी की ओर से इस धमकी को मुख्य रखते हुए श्रद्धालुओं को सामान और बैग हरिमंदिर साहिब कांपलेक्स में लेकर जाने पर पाबंदी लगा दी है। एसजीपीसी ने यह आदेश मंगलवार से लागू कर दिएं हैं। सिर्फ महिलाओं को ही कांपलेक्स में अपने पर्स लेकर जाने की इजाजत है।
विज्ञापन


एसजीपीसी अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि एसजीपीसी को इस धमकी के संबंध में सूचना मिली है। इसे मुख्य रखते हुए सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध करते हुए ही श्रद्धालुओं को सामान लेकर जाने की पाबंदी लगा दी है। इस संबंध में पुलिस और जिला प्रशासन को भी सूचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन से संगठन ने धमकी दी है, इस संबंध में मक्कड़ कर कहना है कि वे संगठन के संबंध में कुछ नहीं बता सकते। नहीं तो कई मुश्किलें पैदा हो जाएंगी। उधर, अमृतसर पुलिस ने भी हरिमंदिर साहिब के परिसर के बाहर लगे नाकों पर सुरक्षा कर्मचारियों की संख्या बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed