फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab alliance govt has damaged to state

गठबंधन सरकार ने पंजाब को किया खोखला : शोभा ओझा       

Tue, 31 Jan 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर।
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर। Updated Tue, 31 Jan 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
Punjab alliance govt has damaged to state
shobha ojha

गठबंधन सरकार ने दस साल के शासन में पंजाब को खोखला कर दिया है। यह बात जालंधर में प्रेसवार्ता के दौरान अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शोभा ओझा ने कही। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस पंजाब के किसान देश का पेट भरते थे आज उस पंजाब के किसान आत्महत्याएं करने को मजबूर हैं। राज्य के 70 फीसदी युवक किसी न किसी प्रकार के नशे की गिरफ्त में हैं। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर रैली में दिए बयान पंजाब को बर्बाद करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा इस पर ओझा ने कहा कि सचमुच जिस गठबंधन ने पंजाब को बर्बाद किया यहां की जनता उन्हें बख्शेगी नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'कांग्रेस का इतिहास रहा है कि जो भी वादा किया उसे पूरा किया'

Punjab alliance govt has damaged to state
shobha ojha

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास रहा है कि जो भी वादा किया उसे पूरा किया। परिवारवाद पर बोलते हुए ओझा ने कहा कि भ्रष्टाचार में केवल एक ही परिवार फलफूल रहा हैं। 

पंजाब में बादलों का पूरा परिवार सत्ता में है और सारी पुलिस तो इनकी सुरक्षा में ही लगी रहती है इसलिए आज महिलाओं को सड़कों पर अपमानित होना पड़ रहा है। 

ओझा ने आम आदमी पार्टी को पंजाब में बिन दूल्हे की बारात करार दिया। महिला सशक्तीकरण पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जो महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लेकर आई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed