फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Agriculture Department setup control room for farmers affected by flood

Punjab Flood: किसानों के लिए कृषि विभाग ने बनाया कंट्रोल रुम, धान की पनीरी के लिए कर सकते हैं संपर्क

Tue, 18 Jul 2023 01:23 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 18 Jul 2023 01:23 PM IST
सार

बाढ़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए खेतीबाड़ी विभाग ने कंट्रोल रूम स्थापित किया। ये कंट्रोल रूम किसानों को धान की पनीरी उपलब्ध कराने के लिए स्थापित किया गया है। पंजाब के किसी भी जिले से किसान हेल्पलाइन नंबर 7710665725 पर सुबह 8:00 बजे से रात के 9:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Punjab Agriculture Department setup control room for farmers affected by flood
बाढ़ के हालात का जायजा लेते सीएम भगवंत मान। - फोटो : फाइल

विस्तार

बाढ़ के कारण पंजाब में बिगड़े हालातों के मद्देनजर भगवंत मान सरकार ने किसानों के लिए बड़ा फैसला लिया है। बाढ़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए खेतीबाड़ी विभाग ने कंट्रोल रूम स्थापित किया। ये कंट्रोल रूम किसानों को धान की पनीरी उपलब्ध कराने के लिए स्थापित किया गया है। पंजाब के किसी भी जिले से किसान हेल्पलाइन नंबर 7710665725 पर सुबह 8:00 बजे से रात के 9:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। 
विज्ञापन


वहीं मंगलवार को मानसा में सरदूलगढ़ के नजदीक गांव फूस मंडी के पास घग्गर नदी में दरार आ गई। इससे गांव साधु वाला के खेतों में पानी भर गया वहीं सरदूलगढ़ पर भी खतरा बढ़ गया है। लोग बांध लगाकर पानी रोकने में जुट गए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेें: Ludhiana Murder: नौकर के साथ बाइक पर जा रहे NRI की गला काटकर हत्या, सोमवार देर रात हुई वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन

60 हजार एकड़ फसल को पहुंचा नुकसान
पंजाब में आई बाढ़ से करीब 60 हजार एकड़ फसल को नुकसान पहुंचा है। बाढ़ से सबसे ज्यादा संगरूर में फसलों को नुकसान हुआ है। बाढ़ के कारण 18 जिले सीधे प्रभावित हुए हैं। अब तक 5521.05 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। राज्य सरकार की तरफ से यही रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी गई। 

रिपोर्ट के मुताबिक संगरूर में 50150 एकड़ जबकि फाजिल्का में 5204 हेक्टेयर फसल बर्बाद हुई है। बाढ़ से रोपड़ और पटियाला जिले की आधी जनसंख्या प्रभावित हुई है। एसबीएस नगर की सारी जनसंख्या पर बाढ़ का प्रभाव पड़ा है। जालंधर में बाढ़ के कारण 36210 लोग प्रभावित हुए हैं। अब तक 26250 बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बारिश के कारण सब से ज्यादा जानें मोहाली में गई हैं। मोहाली में अब तक बारिश के कारण सात लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं 100 के करीब पशुओं की बाढ़ के कारण मौत हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक बाढ़ के कारण राज्य के अलग अलग जिलों के करीब 1422 गांव प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed