फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab aap mp dharamvir gandhi criticized aam admi party

अब पंजाब 'आप' में शुरू हुआ 'लेटर-लेटर' का खेल

Sun, 05 Apr 2015 11:31 AM IST
रिंपी गुप्ता/अमर उजाला, पटियाला
रिंपी गुप्ता/अमर उजाला, पटियाला Updated Sun, 05 Apr 2015 11:31 AM IST
विज्ञापन
punjab aap mp dharamvir gandhi criticized aam admi party

दिल्ली 'आप' के बाद अब पंजाब 'आप' में लेटर-लेटर का खेल शुरू हो गया है। पंजाब से 'आप' के सांसद धर्मवीर गांधी के बगावती सुर तीखे होने लगे हैं।

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल के बाद अब पार्टी के सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी ने पंजाब के कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर को पत्र लिखकर चेतावनी दी है कि वह आप में दूसरी पार्टियों से लीडर व अन्य लोगों को उनका सियासी व निजी अतीत जाने बिना शामिल न करें।
विज्ञापन


किसी भी लीडर को पार्टी में शामिल करने का फैसला पंजाब कमेटी के मेंबरों की सलाह से ही होना चाहिए। अगर ऐसा ही होता रहा तो आप का भी पीपीपी जैसा हाल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

'पंजाब में सच को फांसी दी जाती रही है'

punjab aap mp dharamvir gandhi criticized aam admi party

डॉ. गांधी ने पत्र में कहा है कि पार्टी के पास अभी भी ऐसे बड़ी गिनती में वर्कर व लीडर हैं, जो सिद्धांतों पर कायम रहते हुए पार्टी को साल 2017 मे पंजाब में पार्टी की जीत का झंडा बुलंद करने के काबिल हैं। बाकी दलों से बिना पड़ताल के संदिग्ध अतीत वाले लीडरों के कारण आप के वफादार वालंटियरों में निराशा पैदा हो जाएगी।

उन्होंने छोटेपुर से कहा है कि बठिंडा में पार्टी के दो धड़ों में हुई लड़ाई के कारण उन्हें ठेस पहुंची है। डॉ. गांधी ने पटियाला हलके के सभी वोटरों को विश्वास दिलाया है कि वह पार्टी में सिद्धांतों के लिए चल रहे संघर्ष दौरान कभी भी उनका विश्वास नहीं तोड़ेंगे। पहले की तरह काम करते रहेंगे।

उन्होंने पार्टी के कुछ लोगों की ओर से उनका इस्तीफा मांगने को गलत ठहराया। कहा कि वह बिल्कुल सही हैं और वसूलों पर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में ऐसे मौके कई बार आए हैं, जब सच को फांसी दी जाती रही है। वह जल्द ही लोकसभा हलके का दौरा करके लोगों के सामने इस पूरे मामले की सच्चाई लाएंगे।

‘ड्रामाबाजी बंद करके डॉ. गांधी दें इस्तीफा’

punjab aap mp dharamvir gandhi criticized aam admi party

दूसरी तरफ, सांसद एवं लोकसभा में आम आदमी पार्टी के लीडर डॉ. धर्मवीर गांधी के खिलाफ उनके हलके में ही मोर्चाबंदी तेज हो गई है। शनिवार को पटियाला में जिला कनवीनर जरनैल सिंह मनु, विधानसभा चुनावों में पार्टी कैंडीडेट रहे हरजीत सिंह अदालती वाला समेत सभी 9 हलकों से इकट्ठा हुए पार्टी लीडरों व वर्करों ने डॉ. गांधी का इस्तीफा मांगा।

मीडिया से वार्ता करते हुए मनु ने कहा कि डॉ. गांधी ड्रामाबाजी बंद करें और इस्तीफा दें। प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर निकालने के बाद से सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी ने बगावती सुर अपना रखे हैं। वह लगातार दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हमले बोल रहे हैं।

पार्टी के वह लीडर व वर्कर जो डॉ. गांधी की कार्यशैली से अंदर ही अंदर नाराज थे, वह खुलकर सामने आ रहे हैं। मीडिया से वार्ता करते हुए जिला कनवीनर जरनैल सिंह मनु, विधानसभा चुनावों में पार्टी कैंडीडेट रहे हरजीत सिंह अदालतीवाला समेत पटियाला लोकसभा क्षेत्र के सभी 9 हलकों से बड़ी संख्या में पहुंचे लीडरों व वर्करों ने डॉ. गांधी का इस्तीफा मांगा।

'पार्टी के खिलाफ चल रहे गांधी'

punjab aap mp dharamvir gandhi criticized aam admi party

मनु ने कहा कि डॉ. गांधी पार्टी के खिलाफ चल रहे हैं और सरेआम पार्टी ओहदा छोड़ने की धमकियां दे रहे हैं। वह घमंडी हो गए हैं और पिछले काफी समय से किसी भी सहयोगी या पार्टी ओहदेदारों के साथ ठीक ढंग से बात भी नहीं कर रहे थे। वह हर फैसला अपनी मर्जी से ले रहे थे।

वह भूल गए हैं कि उन जैसे वर्करों व लीडरों की मेहनत से ही वह लोकसभा चुनाव जीते थे। वह केजरीवाल जैसी शख्सियत के खिलाफ चलकर लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं। केजरीवाल के नाम पर पटियाला के लोगों ने ही उन्हें वोट दिया था। इसलिए अब डॉ. गांधी ड्रामाबाजी बंद करें और जल्द इस्तीफा दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed