फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab: A farmers protest, against registering of FIR against some farmers who had attacked BJP MLA Arun Narang in Malout

पंजाब: भाजपा विधायक पर हमले के आरोप में केस दर्ज हुआ तो भड़के किसान, पुलिस ने कही यह बात

Mon, 29 Mar 2021 11:47 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 29 Mar 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Punjab: A farmers protest, against registering of FIR against some farmers who had attacked BJP MLA Arun Narang in Malout
किसानों का प्रदर्शन - फोटो : एएनआई
पंजाब के मलोट में भाजपा विधायक से बदसलूकी के मामले में पुलिस करीब 300 किसानों के खिलाफ केस दर्ज कर चुकी है। इस पर  किसान संगठनों ने नाराजगी जाहिर की, जिसके बाद पुलिस ने सफाई दी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। सबूतों के आधार पर ही जांच होगी। किसी भी निर्दोष को सजा नहीं मिलेगी। 
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
गौरतलब है कि पंजाब के मलोट में शनिवार (27 मार्च) देर शाम किसानों की भीड़ ने अबोहर के भाजपा विधायक के साथ बदसलूकी की थी। किसानों ने विधायक अरुण नारंग के साथ मारपीट की और उनके कपड़े तक फाड़ दिए। इसके बाद उनके चेहरे और कपड़ों पर कालिख पोतने की कोशिश की गई। वहीं, उनकी गाड़ी पर कालिख पोतने के बाद अपशब्द लिखे गए। काफी मशक्कत के बाद पुलिस प्रशासन ने घेराबंदी कर विधायक को नग्न हालत में छुड़ाया और जान बचाने के लिए एक दुकान में घुसाकर शटर बंद कर दिया था। 
विज्ञापन


किसानों ने लगाया यह आरोप
बता दें कि मलोट में भाजपा विधायक के साथ हुई बदसलूकी के पंजाब में सियासत गरमा चुकी है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। इस बीच किसानों ने निर्दोषों के खिलाफ केस दर्ज किए जाने का आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस ने सफाई दी। पुलिस अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया कि किसी भी निर्दोष को सजा नहीं मिलेगी। सबूतों की जांच करने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार गरमा रही राजनीति

भाजपा विधायक पर हुए हमले को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने चेतावनी दी कि राज्य में शांति भंग करने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। वहीं, भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि भाजपा विधायक के साथ हुई घटना में हमारे लोग शामिल नहीं हैं। हमारे लोगों ने काले झंडे दिखाए, लेकिन घटना में शामिल नहीं थे। टिकैत ने कहा कि यह उनके लोगों द्वारा ही किसानों को बदनाम करने के लिए किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed