{"_id":"5ae14a1d4f1c1b58098b66d6","slug":"punjab-24-people-injured-in-a-gas-cylinder-explosion-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः लुधियाना में सिलिंडर में ब्लास्ट, दो की मौत, 32 अन्य झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबः लुधियाना में सिलिंडर में ब्लास्ट, दो की मौत, 32 अन्य झुलसे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना
Updated Fri, 27 Apr 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
आग लगने के बाद का मंजर
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के लुधियाना में ग्यासपुरा के इलाके सम्राट कालोनी की गली नंबर दो में वीरवार सुबह एक घर में गैस लीक होने के बाद सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि घर के परखच्चे उड़ गए। ब्लास्ट की चपेट में आकर 34 लोग झुलस गए। हादसे में देर रात तक एक महिला और एक बच्चे की अस्पताल में मौत हो गई। धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
सीपी धर्मपाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर घायलों को गाड़ियों में अस्पताल पहुंचाया। हादसे में दस महिलाओं सहित 34 लोग घायल हुए हैं। 15 लोग चालीस फीसदी से अधिक झुलसे हैं। गंभीर रूप से घायलों को सिविल अस्पताल से सीएमसी अस्पताल भेजा गया है। घर की मालकिन सुनीता (40) और 13 साल के राज यादव की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गी।
खाना बनाते समय लगी आग, लाइट आई तो हुआ ब्लास्ट
परिवार के मुखिया अशोक यादव के भाई धर्मेंद्र ने बताया कि वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला प्रतापगढ़ के गांव ऊगापुर के रहने वाले हैं। सुबह उसकी भाभी सुनीता यादव खाना बनाने रसोई घर में चली गईं। इसी दौरान बिजली चली गई तो उसने सिलिंडर को देखने के लिए थोड़ा खींच कर रोशनी की तरफ किया। इसके बाद वह दूध लेने चला गया, जबकि परिवार के बाकी सदस्य वहीं थे। इसी दौरान सिलेंडर से गैस लीक होने लगी और फिर आग लग गई। सुनीता आग की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
उनकी चीख सुनकर परिवार के सभी सदस्य रसोई में पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश करने लगे। लेकिन आग बढ़ती गई और उसकी चपेट में घर के सामान भी आ गए। आग का उग्ररूप देखकर मोहल्ले के लोग भी मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान बिजली आ गई और सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट से वहां मौजूद सभी लोग झुलस गए। लोगों की चीख पुकार से इलाके में कोहराम मच गया।