{"_id":"baace7de0739f9a53bbb46a46bd8dcb5","slug":"punjab-13-lok-sabha-seats-promotion-ends-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में आज खत्म हो जाएगा प्रचार, शराब बैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में आज खत्म हो जाएगा प्रचार, शराब बैन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 28 Apr 2014 09:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में 30 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार सोमवार शाम 6 बजे बंद हो जाएगा। इसके साथ ही शराब की बिक्री पर भी पाबंदी लग जाएगी, जोकि बुधवार को मतदान की समाप्ति तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
पंजाब के अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी रमिंदर सिंह के अनुसार लोकसभा चुनाव के लिए 30 अप्रैल को होने वाला मतदान शाम 6 बजे समाप्त हो जाएगा, लेकिन जो मतदाता इस समयावधि तक पोलिंग स्टेशनों में प्रवेश कर जाएंगे, उन सभी के वोट डलवाए जाएंगे, बेशक इसमें कितना भी समय लग जाए।
विज्ञापन
इसलिए आयोग इस बात पर विचार कर रहा है कि शराब की बिक्री पर पाबंदी शाम 6 बजे की बजाय रात 10 बजे तक बढ़ा दिया जाए।
इसके साथ ही सभी प्रत्याशियों से कह दिया गया गया है कि वह प्रचार समाप्ति की अवधि से पहले अपने सभी समर्थकों, जिनके वोट संबंधित लोकसभा क्षेत्र में नहीं हैं, को वहां से चले जाने के लिए कह दें।
विज्ञापन
केवल उस लोकसभा क्षेत्र का मतदाता या चुनाव लड़ रहा उम्मीदवार ही वहां रह सकता है। इस बारे में सख्त निर्देश सभी जिला चुनाव अधिकारियों को जारी कर दिए गए हैं।
रमिंदर सिंह ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से भी विशेष प्रबंध किए गए हैं और चुनाव प्रचार समाप्त होने की अवधि से मतदान संपन्न होने तक सभी लोकसभा क्षेत्रों में चेकिंग व पेट्रोलिंग पहले से तेज कर दी जाएगी।