फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punab bjp president support to captain on syl

एसवाईएल पर कैप्टन के साथ सांपला, कैप्टन को खुला समर्थन

Fri, 28 Apr 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 28 Apr 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
punab bjp president support to captain on syl
सांपला का कैप्टन को साथ
एसवाईएल का विवाद भले ही कांग्रेस और भाजपा सरकार के लिए मुद्दा रहा हो, लेकिन अब पंजाब भाजपा इस मसले पर कांग्रेस के साथ खड़ी दिख रही है। भाजपा की पंजाब इकाई ने वीरवार को एसवाईएल और राज्य के हित से जुड़े अन्य मुद्दों पर कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार को समर्थन की पेशकश की है। भाजपा प्रदेश प्रधान विजय सांपला, उपप्रधान हरजीत ग्रेवाल और राज्य सचिव विनीत जोशी की अध्यक्षता में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार सुबह मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं के सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि राज्य के विकास व उन्नति को दोबारा मार्ग पर लाने के लिए सभी पार्टियों का एकत्र होना बहुत महत्वपूर्ण है। भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री के साथ विभिन्न मामलों पर विचार-विमर्श किया, जिनमें होशियारपुर में कैंसर अस्पताल की स्थापना का मामला भी शामिल था। इस अस्पताल के लिए जमीन अलाट की जा चुकी है और केंद्र सरकार की ओर से आवश्यक फंड भी जारी कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन

कई मुद्दों पर कैप्टन ने जारी किए आदेश

punab bjp president support to captain on syl
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : File Photo
इस प्रोजेक्ट की अहमियत को दर्शाते हुए मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को अस्पताल के कार्य की गति तेज करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य में कैंसर की समस्या बहुत गंभीर है, जिस कारण इस प्रोजेक्ट में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने तलवाड़ा (होशियारपुर) के सरकारी अस्पताल में टेलिमेडिसन सेवाएं शुरू करने का सुझाव दिया। कैप्टन ने इस सुझाव का स्वागत करते हुए संबंधित अधिकारियों को ऐसी सेवाएं शुरू करने के लिए संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए।

भाजपा की अपील पर प्रोत्साहन देते हुए कैप्टन ने संबंधित विभाग को आदमपुर हवाई अड्डे के सिविल कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। भाजपा नेताओं की ओर से होशियारपुर में एक आटो इंडस्ट्री स्थापित करने के लिए दिए सुझाव पर मुख्यमंत्री को इस पर गौर करने का वायदा करते हुए राज्य भर में अति आवश्यक ओद्यौगिक विकास को प्रोत्साहन देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि सरकार की ओर से बनाई जा रही नई औद्योगिक नीति में उद्योगपतियों को दरपेश समस्याएं दूर की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed