{"_id":"5c71126abdec225334438ed8","slug":"pulwama-terror-attack-firing-on-hindumalkot-border-from-pakistan-in-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः हिंदुमलकोट बॉर्डर पर पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग, घबराए किसान पहुंच गए थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबः हिंदुमलकोट बॉर्डर पर पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग, घबराए किसान पहुंच गए थाने
Sat, 23 Feb 2019 03:19 PM IST
खुशबू गोयल
दविंदर पाल सिंह, अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
दविंदर पाल सिंह, अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 23 Feb 2019 03:19 PM IST
विज्ञापन
हिंदुमलकोट बॉर्डर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-पाक सीमा पर शनिवार सुबह हिंदूमलकोट क्षेत्र में फायरिंग होने से दहशत फैल गई। वहां काम कर रहे भारतीय किसानों ने जमीन पर लेट कर जान बचाई। मामले की सूचना मिलते ही सीमा सुरक्षा बल के आईजी बॉर्डर के लिए रवाना हो गए। जोधपुर में बीएसएफ के डीआईजी रवि गांधी ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तानी क्षेत्र में पक्षियों के शिकार के लिए फायरिंग हुई है। पाक शेखों द्वारा शिकार के चलते गोली चलाई गई, लेकिन इसके बावजूद सीमा पर बीएसएफ पूरी तरह से मुस्तैद है।
एसपी हेमंत शर्मा ने बताया कि सुबह करीब 10:55 बजे हिंदूमलकोट बॉर्डर पर पिल्लर नं. 278/03 एस के पास किसान सुखदेव सिंह और हरदेव सिंह अपने दो मजदूरों के साथ तारबंदी के उस तरफ अपने खेतों में काम कर रहे थे। इसी दौरान जिप्सी पर आए पाक रेंजरों ने राइफल से फायर कर दिया। पहले से ही प्रशिक्षित किसान और मजदूर जमीन पर लेट गए। गोली की आवाज सुनते ही सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवान सतर्क हो गए लेकिन तब तक पाक रेंजर वहां से चले गए। किसानों ने मामले की जानकारी सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों और जवानों को दी।

कोई किसान घायल नहीं हुआ है
पुलिस के अनुसार गोली चलने से कोई किसान घायल नहीं हुआ है और न ही इस संबंध में सीमा सुरक्षा बल ने कोई रिपोर्ट दर्ज करवाई। पाक रेंजरों की इस हरकत से कंटीली तार के पार जमीन में काश्त करने वाले किसानों में भय पाया जा रहा है। सीमा सुरक्षा बल ने बॉर्डर पर सुरक्षा और कड़ी कर दी वहीं है। इसके अलावा तारबंदी के पार काम करने जाने वाले किसानों को एहतियात बरतने को कहा गया है।
पुलवामा हमले के बाद दोनों देशों के बीच चल रहे तनाव के बीच बॉर्डर पर फायरिंग होने से सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। सीमा सुरक्षा बल के उच्चाधिकारियों ने भी बॉर्डर पर तैनात अधिकारियों से घटना की विस्तृत जानकारी ली। हिंदूमलकोट क्षेत्र के किसान हर रोज बीएसएफ की निगरानी में तारबंदी के पार अपनी जमीन पर काश्त करने जाते हैं। इस दौरान बीएसएफ के जवान और पाक रेंजर भी अपने-अपने एरिया में वाहनों में घूमते रहते हैं।