{"_id":"e9ed2b7637d5883b59b28d91f7c603a1","slug":"pulse-polio-campaign-will-run-from-january-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 जनवरी से यहां चलेगी पल्स पोलियो मुहिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 जनवरी से यहां चलेगी पल्स पोलियो मुहिम
अमर उजाला, मोहाली
Updated Fri, 10 Jan 2014 08:08 PM IST
विज्ञापन
जिले में 19 से 21 जनवरी तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत 0-5 साल तक के बच्चों को पोलियो की बूंदे पिलाई जाएगी।
शुक्रवार को जिला टास्क फोर्स की मीटिंग जीए अमरजीत बैंस की प्रधानगी में हुई। बैंस ने मीटिंग के दौरान सभी अधिकारियों से अपनी ड्यूटी पूरी तनदेही से निभाने की अपील की।
इस बारे सिविल सर्जन डॉ. राजीव भल्ला ने बताया कि जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. रीटा भारद्वाज की अगुवाई में 1108 टीमें बनाई गई हैं।
जिसमें से 1007 टीमें 282424 घरों में जाकर 138646 बच्चों को बूंदे पिलाएंगी। मुहिम के लिए 19 ट्रांजिस्ट बूथ, 64 मोबाइल टीमें, 37 ट्रांजिस्ट टीमें और 554 बूथ स्थापित किए जाएंगे।
इन टीमों की निगरानी के लिए 119 सुपरवाईजर लगाए गए हैं। मीटिंग में एसएमओ डॉ. आदेश कंग, लालड़ू के एसएमओ डॉ. पीके मित्तल, ढकौली की एसएमओ डॉ. सुनिता शर्मा, एसएमओ घड़ूआं डॉ. गुरशन सिंह, एसएमओ कुराली डॉ. महिंदर सिंह, एसएमओ बनूड़ डॉ. ऊषा सिंगला, जिला टीबी अधिकारी डॉ. गुरप्रीत सिंह और रोटरी क्लब के सदस्य भी मौजूद थे।