फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Public Questioned, Kiran Kher Answered

जनता के सवालों पर किरण खेर के जवाब

Tue, 25 Mar 2014 02:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 25 Mar 2014 02:03 PM IST
विज्ञापन
Public Questioned, Kiran Kher Answered
एक तरफ भाजपा कार्यकर्ता आपस में लड़ते हुए एक-दूसरे का खून बहा रहे थे, वहीं दूसरी तरफ किरण खेर कह रही थीं- वर्कर्स आर विद मी। किरण ट्विटर सेशन पर लोगों के सवालों का जवाब दे रही थीं।
विज्ञापन


सेशन के दौरान किसी ने खेर से पूछा कि क्या शहर के लोकल बीजेपी लीडर और वर्कर्स उनका साथ देंगे। इस पर उन्होंने जवाब दिया, वर्कर्स मेरे साथ हैं। करीब डेढ़ घंटे तक चले इस सेशन में लोगों ने शहर और देश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर खेर से सवाल किए।
विज्ञापन


खेर का लक्ष्य शहर में फिल्म सिटी बनाना
भाजपा प्रत्याशी किरण खेर खुद तो बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा हैं और अब वह चंडीगढ़ को भी फिल्म सिटी बनते देखना चाहती हैं। किसी ने खेर से उनके लक्ष्य के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वह शहर में फिल्म सिटी, मीडिया सिटी और आईटी हब जैसे बड़े प्रोजेक्ट लाना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये थे सवाल-जवाब

अनिकेत.इनामदार---लोकल बीजेपी लीडर और वर्कर्स आपका समर्थन कर रहे हैं?
जवाब : वर्कर्स आर विद मी...रॉक सॉलिड---जय हो

तरूण---शहर के लोग मेट्रो का इंतजार कर रहे हैं। इस पर आपका क्या विचार है?
जवाव : मेट्रो शहर के लिए इस समय बेहद जरूरी है।

मोहित द लास्ट ओवर--आप किसको प्राथमिकता देंगी? एंटी करप्शन को या फिर विकास को
जवाब : दोनों को

मुतर्जा मखदूमी---मोदी का क्या विजन है?
जवाब : एक मजबूत और विकसित भारत का निर्माण करना, जहां सभी लोग खुशहाल जीवन जीएं और सभी के पास रोजगार हो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed