फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Public Hearing Session in Chandigarh

जन सुनवाई सत्र रद्द, प्रशासक आज नहीं सुनेंगे समस्याएं

Mon, 03 Mar 2014 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 03 Mar 2014 09:45 AM IST
विज्ञापन
Public Hearing Session in Chandigarh
यूटी के प्रशासक शिवराज पाटिल के पास शहर के लोगों के लिए समय नहीं है। लगभग दो महीने से पाटिल ने जन सुनवाई सत्र में लोगों की समस्याओं को नहीं सुना है।
विज्ञापन


3 मार्च को यूटी सचिवालय में आयोजित होने वाला जन सुनवाई सत्र को भी रद्द कर दिया गया है। इसके बाद तीसरे सोमवार को यानी 17 मार्च को होली की छुट्टी है। ऐसे में तीसरे सोमवार को भी सत्र नहीं लगेगा।

पाटिल के समक्ष अपनी समस्याओं को रखने के लिए शहर के लोगों को 7 अप्रैल तक इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं आईटी विभाग के पास एक दर्जन से ज्यादा लोगों की शिकायतें पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन


पहले और तीसरे सोमवार को लगता है सत्र:
शहर के लोगों का कहना है कि जब जन सुनवाई सत्र के लिए दिन निर्धारित है तो पाटिल को उस दिन किसी और कार्यक्रम में नहीं जाना चाहिए।

ध्यान रहे कि जन सुनवाई सत्र पहले और तीसरे सोमवार को ही लगता है। अगर पाटिल चाहें तो किसी और सोमवार को भी सत्र का आयोजन हो सकता है।

पांच महीने में सिर्फ दो बार सुनीं लोगों की समस्याएं:
- इससे पहले पाटिल का जन सुनवाई सत्र 6 जनवरी को हुआ था।
- उसके बाद 20 जनवरी को नहीं हो पाया।
- फरवरी में एक भी सत्र नहीं हुआ।
- पिछले साल नवंबर और दिसंबर में भी सत्र नहीं आयोजित हुए थे। यानी पिछले पांच महीने में पाटिल के सिर्फ दो ही जन सुनवाई सत्र हुए हैं जबकि 10 होने चाहिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed