फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU will soon get additional financial grant, green signal from Education Ministry

Chandigarh News: पीयू को जल्द मिलेगा अतिरिक्त वित्तीय अनुदान, शिक्षा मंत्रालय से मिली हरी झंडी

Thu, 12 Oct 2023 01:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
PU will soon get additional financial grant, green signal from Education Ministry
चंडीगढ़। शिक्षा मंत्रालय की ओर से पीयू को अतिरिक्त वित्तीय अनुदान के लिए हरी झंडी दे दी गई है। शिक्षा मंत्रालय ने यूजीसी को पीयू के अतिरिक्त अनुदान की मांग पर जांच करने और वित्तीय स्थिति को तत्काल रिव्यू करने के निर्देश दिए हैं। पीयू की ओर से केंद्र को संशोधित वेतनमान के लंबित एरियर जारी करने के लिए अतिरिक्त अनुदान के लिए कई बार पत्र लिखा जा चुका है।
विज्ञापन



शिक्षा मंत्रालय के अवर सचिव ने यूजीसी को पत्र में लिखा कि सत्र 2024-25 के लिए छह प्रतिशत वार्षिक बढ़ोतरी के साथ 348.28 करोड़ फंड जारी करने और संशोधित वेतनमान के कारण देय लंबित एरियर के लिए 266.50 करोड़ जारी करने की मांग है। पीयू को पंजाब सरकार से बजट में बढ़ोतरी नहीं मिल रही है। इसलिए इस मसले पर विचार किया जाए। पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से पिछले हफ्ते ही बोर्ड ऑफ फाइनेंस की बैठक में भी केंद्र और पंजाब सरकार से संशोधित वेतनमान के लंबित एरियर जारी करने के लिए एक बार अतिरिक्त 278.17 करोड़ के अनुदान की मांग की गई थी।
विज्ञापन

इस दौरान चर्चा हुई थी कि शिक्षा मंत्रालय और यूजीसी की तरफ से शिक्षकों की तनख्वाह में बढ़ोतरी के कारण सैलरी ग्रांट में वार्षिक छह प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 294.78 करोड़ से 346.07 करोड़ करने को लेकर सिफारिश की गई है। साथ ही पंजाब ने वार्षिक सैलरी ग्रांट में 85.37 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यपाल जैन ने पत्र लिखकर की थी अतिरिक्त ग्रांट की मांग
पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट के वरिष्ठ सदस्य और पूर्व सांसद सत्यपाल जैन की ओर से सितंबर के आखिरी हफ्ते में केंद्र सरकार को संस्थान को अतिरिक्त ग्रांट जारी करने को लेकर पत्र लिखा गया है। जैन की ओर से केंद्र से आग्रह किया गया था कि पीयू को 2023-24 की ग्रांट 294 करोड़ से बढ़ाकर 346 करोड़ जारी की जाए। इसके साथ ही भविष्य में इस पर हर वर्ष छह प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाए। इससे सातवें पे कमीशन की सिफारिशें लागू होने के बाद पीयू के कर्मचारियों को 1 जनवरी 2016 से बकाया एरियर जारी किया जा सके। शिक्षा मंत्रालय के पत्र के बाद पुटा की ओर से पीयू वाइस चांसलर प्रो. रेणु विग और उनकी टीम का इस संबंध में प्रयास करने के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही यूजीसी की ओर से सकारात्मक परिणाम के लिए आस व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article