फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU will provide question paper from website

ऑनलाइन परीक्षा : वेबसाइट से ही प्रश्नपत्र उपलब्ध कराएगी पीयू

Thu, 09 Dec 2021 01:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
PU will provide question paper from website
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने के लिए दिशानिर्देश बना रहा है। इस बार भी प्रश्नपत्र विद्यार्थियों को पीयू की वेबसाइट के जरिए ही मिलेगा। अन्य रास्ते भी तलाशे जा रहे हैं ताकि विद्यार्थियों को आसानी से प्रश्नपत्र समय पर मिल सके। प्रश्नपत्र डाउनलोड के लिए 15 से 20 मिनट का समय दिया जाएगा। उत्तरपुस्तिका अपलोड के लिए भी समय मिलेगा। बताया जाता है कि दो घंटे अपलोड के लिए अधिक हैं। ऐसे में नकल की संभावनाएं भी होती हैं, इसलिए यह समय कम हो सकता है। हालांकि दिशानिर्देश अभी जारी नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

पीयू की ओर से अब तक करवाई गई ऑनलाइन परीक्षाओं के जरिए विद्यार्थियों को परेशानियां कम हुई हैं। लगातार पीयू इस व्यवस्था को दुरुस्त कर रही है। पिछले साल जो परीक्षा हुई, उसमें पीयू की योजना सफल रही थी। सूत्रों का कहना है कि वही तरीका लागू होगा। प्रश्नपत्र उसी तरह पीयू की वेबसाइट के जरिए आएगा और विद्यार्थियों को उत्तरपुस्तिका अपलोड करनी होंगी। ई-मेल पर भी कॉपी को स्कैन करके रखना होगा ताकि पीयू जरूरत पड़ने पर उसे भी मंगवा सके। परीक्षा का समय दो घंटे होगा या तीन, यह अभी तय नहीं हो पाया है। कई अन्य नियम भी बनाए जाने हैं।
विज्ञापन

नकल रोकने को शिक्षकों ने दिए सुझाव
वहीं दूसरी ओर शिक्षकों ने पीयू को सुझाव दिया है कि वह ऐसे आदेश भी जारी करे कि यदि किसी छात्र की कॉपी में नकल की गई है तो उस पर कार्रवाई हो सके। इससे नकल रोकने में मदद मिलेगी। केवल निर्णय एक कमेटी ही न लेकर शिक्षकों से पीयू को सुझाव मांगने चाहिए, ताकि इस ऑनलाइन परीक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed