फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU VC Pro Rajkumar became a member of sub committee of UGC

पीयू वीसी प्रो. राजकुमार यूजीसी की सब कमेटी के मेंबर बने

Mon, 04 May 2020 12:51 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
PU VC Pro Rajkumar became a member of sub committee of UGC
ंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. राजकुमार को यूूजीसी ने अपनी सब कमेटी में भी मेंबर बनाया है। यह कमेटी मैपिंग ऑफ स्वयं कोर्स पर काम करेगी। पाठ्यक्रम निर्धारण से लेकर कई कार्य करेगी। इस कमेटी के अध्यक्ष आईआईएम तिरुचेयरपल्ली निदेशक डॉ. भीमराय मैत्री हैं। इनके अलावा एसबीआईएम हैदराबाद के निदेशक प्रो. रवि कुमार जैन, प्रो. प्रशांत गुप्ता, प्रो. अयोन चक्रवर्ती कमेटी में शामिल हैं।
विज्ञापन

यूजीसी ने इससे पहले पीयू वीसी प्रो. राजकुमार को एग्जामिनेशन व एकेडमिक कैलेंडर के लिए बनाई कोहाड़ कमेटी में भी मेंबर बनाया था। प्रो. राजकुमार यूजीसी के बड़े अधिकारियों की नजर में हैं। उनके पास हर चीज का तोड़ है। वे मैनेजमेंट के प्रोफेसर हैं। यूजीसी उनकी काबिलियत को देखते हुए उन्हें पेेचीदे मामलों की जिम्मेदारी देती रहती है। साथ ही प्रो. राजकुमार ने बेहतर कार्य भी करके दिखाए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा पीयू वीसी प्रो. राजकुमार को फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर व भारतीय शिक्षण मंडल की ओर से आयोजित राष्ट्रीय वेबिनार में भी पैनल में शामिल किया है। वह स्व सतत अर्थव्यवस्था के रोडमैप पर अपनी बात रखेंगे। प्रो. राजकुमार कहते हैं कि न्यू इंडिया के लिए नवाचार व उद्यमिता को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। इससे आत्मनर्भिरता बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed